Hamirpur Bridge Collapse: यूपी में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Hamirpur Bridge Collapse: यूपी में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत

डेस्क।  उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक गिर गया, जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।

देर रात हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब 2 बजे ललपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। जहां हादसा हुआ वो हमीरपुर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। निर्माणाधीन पुल पर काम चल रहा था, तभी अचानक स्लैब भरभराकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के समय कई मजदूर मौके पर मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि कुछ मजदूर अब भी मलबे में दबे हो सकते हैं।

SDRF और प्रशासन रेस्क्यू में जुटा

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम मलबा हटाकर मजदूरों की तलाश में जुटी है। जेसीबी मशीनों की मदद से राहत कार्य लगातार जारी है। प्रशासन के मुताबिक मृतकों में 4 मजदूर बांदा जिले और 2 मजदूर हमीरपुर के रहने वाले थे।

तेज आंधी के बीच हुआ हादसा

मौसम विभाग के अनुसार हादसे के समय इलाके में तेज आंधी चल रही थी। देर रात 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं दर्ज की गईं। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि खराब मौसम भी हादसे की एक वजह हो सकता है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कराई जाएगी।

90 करोड़ की लागत से बन रहा था पुल

बेतवा नदी पर यह दो लेन का पुल उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा बनवाया जा रहा है। पुल की कुल लंबाई करीब 700 मीटर है और इसे मोराकांड से कुरारा गांव के बीच तैयार किया जा रहा था। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 90 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुल निर्माण का कार्य मार्च 2024 में शुरू हुआ था और इसे दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाना था।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-weather-update-rain-in-gwalior-morena-heatwave-alert-nautapa/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Hamirpur Bridge Collapse: यूपी में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत | Khabar Digital | Khabar Digital