तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

खबर डिजिटल/ ग्वालियर। शहर के परशुराम चौराहे के पास शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। करीब 100 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने माता के दर्शन कर लौट रहे परिवार के ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पेड़ से जा टकराया और उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

​नानी ने खुद की जान देकर नाती को बचाया

​हादसे की सबसे भावुक तस्वीर मेरठ से आई नानी प्रीति कश्यप की रही। वह अपने नाती आरव के जन्मदिन में शामिल होने आई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, टक्कर के वक्त आरव अपनी नानी की गोद में था। मौत को सामने देख नानी ने मासूम को अपने कलेजे से चिपका लिया। आरव सुरक्षित बच गया, लेकिन उसकी रक्षक बनी नानी ने दम तोड़ दिया।

​रील में कैद थीं आखिरी खुशियां

​मृतका शगुन शाक्य को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था। हादसे से कुछ घंटे पहले तक वह बेहद खुश थीं। उन्होंने बेटे के जन्मदिन, कैला देवी मंदिर और शीतला माता के दर्शन के कई वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए थे। वीडियो में पूरा परिवार मुस्कुराता दिख रहा है, जिन्हें देखकर यह यकीन करना मुश्किल है कि घर से महज 500 मीटर पहले मौत उनका इंतजार कर रही थी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rajya-sabha-mp-vivek-tankha/

​कैसे हुआ हादसा?

​शुभम शाक्य का परिवार बेटे आरव का जन्मदिन मनाने के बाद रात करीब 10 बजे शीतला माता मंदिर के लिए निकला था। दर्शन कर लौटते समय ठाटीपुर क्षेत्र में पीछे से आ रही सफेद स्कॉर्पियो ने काल बनकर उन्हें टक्कर मारी। हादसे में शुभम, उनकी पत्नी शगुन, ताऊ इंद्रजीत, ताई लीला और सास प्रीति कश्यप की मौत हो गई। ऑटो चालक राजेश की हालत नाजुक बनी हुई है।

​नशे में धुत था आरोपी ड्राइवर

​हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर अमन शर्मा भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे डायल 112 की टीम ने गोविंदपुरी के पास दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, ड्राइवर अत्यधिक नशे में था और कार के भीतर नमकीन के पैकेट बिखरे मिले। आरोपी चाणक्यपुरी का निवासी बताया जा रहा है।

​बुझ गया घर का चिराग

​हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि परिवार में शवों को कंधा देने के लिए भी कोई पुरुष सदस्य नहीं बचा था। इंद्रजीत शाक्य का कोई बेटा नहीं था और शुभम की मौत हो चुकी थी। अंततः जयपुर से आए रिश्तेदारों की मौजूदगी में मुरार मुक्तिधाम में चार शवों का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि प्रीति कश्यप का शव मेरठ ले जाया गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-mhow-car-fire-accident/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत | Khabar Digital | Khabar Digital