सीधी: बाइक सवार जीजा-साले पर संदिग्ध फायरिंग, दोनों की गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सीधी: बाइक सवार जीजा-साले पर संदिग्ध फायरिंग, दोनों की गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

सीधी/बृजेश पाण्डेय/ खबर डिजिटल/ जमोड़़ी थाना क्षेत्र के जंगल रास्ते पर सोमवार रात करीब 8 बजे बाइक सवार दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में दोनों की गर्दन में गोली लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रीवा रेफर किया गया, जहां उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

घायकों की पहचान मानिक यादव (ग्राम सपनी दुआरी) और उनके साले रजनीश यादव (ग्राम पड़खुरी नंबर-1) के रूप में हुई है। दोनों धनपुरी से अपने गांव सपनी दुआरी लौट रहे थे। इसी दौरान सुनसान रास्ते पर पीछे से एक काली कार आकर रुकी और कार से दो अज्ञात व्यक्ति निकले। उन्होंने बाइक रोकने का इशारा किया और फायरिंग शुरू कर दी। कुल पांच राउंड फायर किए गए, जिनमें से तीन गोलियां युवकों को लगी और दो मिस हो गईं।
घटना स्थल से पुलिस ने तीन खाली खोखे बरामद किए हैं। रजनीश ने अस्पताल में बताया कि हमलावर काले रंग की कार से आए थे। उन्होंने बाइक रोकने के बाद मोबाइल निकालने का प्रयास किया, तभी गोली चल गई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rti-cash-book-hide-tribal-protest-chandrashekhar-azad-nagar/

पीड़ितों के रिश्ते में भाई मुन्ना यादव ने कहा कि मानिक और रजनीश का किसी से कोई विवाद नहीं था, इसलिए हमले का कारण समझ नहीं आ रहा है।

पुलिस का कहना है कि घटना सुनसान जंगल क्षेत्र में हुई, इसलिए कोई CCTV या वाहन की जानकारी नहीं मिल पाई। अन्य साक्ष्यों और सर्विलांस के आधार पर जांच की जा रही है। जैसे ही दोनों की हालत स्थिर होगी, बयान दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mahakal-temple-garbha-griha-entry-supreme-court-dismisses-petition/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सीधी: बाइक सवार जीजा-साले पर संदिग्ध फायरिंग, दोनों की गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस | Khabar Digital | Khabar Digital