अमेठी के वीर सपूत का शानदार स्वागत, अब समाज सेवा में निभाएंगे अहम भूमिका

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

अमेठी के वीर सपूत का शानदार स्वागत, अब समाज सेवा में निभाएंगे अहम भूमिका

अमेठी। करीब तीस सालों तक देश की सेवा में लगे सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत होकर घर लौटे फौजी के घर वापसी पर क्षेत्रवासियों ने जमकर स्वागत किया। सेवानिवृत फौजी अब देश सेवा की दूसरी कड़ी के रूप में सामाजिक सेवा में रहकर अपनी भूमिका अदा करेंगे।
पूरे बिसेन धनापुर गांव के स्थाई निवासी भगवत प्रसाद मिश्र साल 1995 में थल सेना में बतौर सैनिक भर्ती हुए थे। सिपाही के बाद इन्हें लांस नायक ,नायक, हवलदार, नायब सूबेदार और फिर सूबेदार के पद से विभूषित किया गया। देश की सेवा में तत्परता ,लगन,निष्ठा और कर्तव्यपरायणता जैसे अनेकों गुणों के चलते इनको तीस साल की सेवाओं में साल दर साल विभागीय उन्नति मिलती रही। यही नहीं प्रोत्साहन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए इन्हें सेना में अनेकों बार मेडल और शील्ड से नवाजा गया। इनकी उत्कृष्ट सेवाओं से प्रभावित क्षेत्र के सैकड़ों की तादाद में लोगों ने शनिवार को इनके अपने गृह जनपद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। वर्तमान में आवास विकास कालोनी में निवास कर रहे सेवानिवृत फौजी का स्वागत आवास विकास कालोनी के लोगों ने भी किया। आवास विकास कालोनी से निकलकर सेवानिवृत फौजी ने देवी पाटन मंदिर,हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन पूजन कर अपने आपको समाज और आजीवन देश के लिए समर्पित रहने का आशीर्वाद मांगा। अमेठी से होकर अपने पैतृक गांव धनापुर में पहुंचे फौजी का गांव में भव्य स्वागत सम्मान किया गया। श्री मिश्र ने बताया कि देश में रहने वाले हर एक व्यक्ति के हाथों में देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने की बड़ी जिम्मेदारी है। हम सबको चाहिए कि हम जहां भी हैं ,जिस पद पर और जिस कार्य में हैं वहीं से हमें देश और समाज की खुशहाली , समृद्धि के लिए प्रयासरत रहना चाहिए ताकि सोने की चिड़िया कहलाने वाला हमारा देश निरंतर विश्व में अपना कीर्तिमान स्थापित करता रहे। सेवानिवृत होने के उपरांत सकुशल पहुंचे श्री मिश्र के घर पहुंचने पर इनकी पत्नी उपमा मिश्र,बेटे सौरभ मिश्र शानू और बेटी शालिनी की आंखे खुशी से नम हो गई। इस मौके पर इनके परिवारीजनों में इनके बड़े भाई कालिका प्रसाद मिश्र, हृदय शंकर तिवारी, जितेंद्र मिश्र,कमलेश,अरुण,राजेश,रमा पति तिवारी, ग्राम प्रधान धनापुर कुंवर बहादुर सिंह, रमेश शुक्ल,सर्वेश त्रिपाठी के साथ क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने उपहार देकर देश की सेवाओं के लिए इनकी उपलब्धियों पर खुशी जाहिर की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

अमेठी के वीर सपूत का शानदार स्वागत, अब समाज सेवा में निभाएंगे अहम भूमिका | Khabar Digital | Khabar Digital