सरकार का बड़ा फैसला, Bank of Baroda 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

सरकार का बड़ा फैसला, Bank of Baroda 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Bank of Baroda Blacklisted : मध्यप्रदेश सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए उसे अगले 5 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब बैंक प्रदेश के किसी भी सरकारी विभाग, निगम, मंडल, बोर्ड या विश्वविद्यालय का खाता संचालित नहीं कर सकेगा और न ही किसी प्रकार के सरकारी लेनदेन में शामिल होगा।

लापरवाही के बाद कार्रवाई

सरकार का यह फैसला मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से जुड़े फंड प्रबंधन में गंभीर चूक के बाद लिया गया है। जानकारी के अनुसार, योजना के खाते में जमा 1751 करोड़ 98 लाख 6 हजार 724 रुपए को साइबर ट्रेजरी के माध्यम से कृषि विभाग के निर्धारित हेड में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बैंक ने इसका पालन नहीं किया। वित्त विभाग ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि इस लापरवाही से शासन को क्षति हुई है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया।

सभी विभागों पर लागू आदेश

सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा को अधिकृत बैंकों की सूची से हटाते हुए यह आदेश सभी विभागों को भेज दिया है। अब कोई भी सरकारी संस्था इस बैंक के माध्यम से वित्तीय लेनदेन नहीं करेगी।

क्या है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना?

आपकों बता दें कि यह योजना राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इसके तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपए की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। यह राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अतिरिक्त दी जाती है। प्रदेश में करीब 76 लाख से अधिक किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं और DBT के माध्यम से सीधे उनके खातों में राशि पहुंचाई जाती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सरकार का बड़ा फैसला, Bank of Baroda 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट | Khabar Digital | Khabar Digital