रीवा में शिक्षा पर डाका! 35 लाख की सरकारी किताबें गायब, पाठ्य पुस्तक निगम के गोदाम में मचा हड़कंप

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

रीवा में शिक्षा पर डाका! 35 लाख की सरकारी किताबें गायब, पाठ्य पुस्तक निगम के गोदाम में मचा हड़कंप

रीवा/खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ रीवा में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निशुल्क वितरित की जाने वाली पाठ्य पुस्तकों के गायब होने का बड़ा मामला सामने आया है। पाठ्य पुस्तक निगम के गोदाम से 450 से अधिक बंडल किताबें लापता होने की आशंका जताई गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार गायब पुस्तकों की कीमत करीब 35 से 36 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले के सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार गोदाम में रखी पुस्तकों के स्टॉक के मिलान के दौरान भारी गड़बड़ी सामने आई। आशंका है कि विद्यार्थियों के लिए रखी गई मुफ्त पाठ्य पुस्तकों को अवैध रूप से बाजार में खपाया गया हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पाठ्य पुस्तक निगम ने इसकी शिकायत चोरहटा थाना में दर्ज कराई है।

घटना की जांच के लिए भोपाल से तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम रीवा पहुंच चुकी है। टीम गोदाम का भौतिक सत्यापन कर स्टॉक रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का मिलान कर रही है। वहीं चोरहटा पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही गोदाम से जुड़े कर्मचारियों एवं अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर सकती है।

प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि पुस्तकों की चोरी और अवैध बिक्री की पुष्टि होती है तो यह प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा बड़ा घोटाला साबित हो सकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

रीवा में शिक्षा पर डाका! 35 लाख की सरकारी किताबें गायब, पाठ्य पुस्तक निगम के गोदाम में मचा हड़कंप | Khabar Digital | Khabar Digital