MP Cabinet Expansion: गोपाल भार्गव का मंत्री बनना हुआ तय! होने जा रहा मंत्रिमंडल विस्तार

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Cabinet Expansion: गोपाल भार्गव का मंत्री बनना हुआ तय! होने जा रहा मंत्रिमंडल विस्तार

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार अब अपने मंत्रिमंडल को आकार देने की तैयारी में है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा नेतृत्व 2028 के चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट का विस्तार करने जा रहा है। इस विस्तार में सबसे बड़ा नाम प्रदेश के सबसे वरिष्ठ और रहली से 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव का उभरकर सामने आ रहा है।

गोपाल का बढ़ता ग्राफ

प्रदेश की राजनीति में अपराजेय योद्धा माने जाने वाले गोपाल भार्गव का नाम मंत्री पद के लिए सबसे आगे चल रहा है। इसके पीछे कई ठोस कारण माने जा रहे हैं। भार्गव 6 साल तक मंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जैसे पदों पर रह चुके हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र में उनका बड़ा प्रभाव है, जिसे कैबिनेट में प्रतिनिधित्व देना भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से फायदेमंद हो सकता है। मोहन कैबिनेट में युवा ऊर्जा के साथ अनुभव का तड़का लगाने के लिए भार्गव एक विकल्प माने जा रहे हैं।

4 से 5 नए चेहरों को मिलेगी जगह

वर्तमान में मंत्रिमंडल में 31 सदस्य हैं और 4 पद रिक्त हैं। सूत्रों की मानें तो इस विस्तार में 4 से 5 नए चेहरों को शपथ दिलाई जा सकती है। चर्चा यह भी है कि भाजपा गुजरात मॉडल अपनाते हुए कुछ पुराने दिग्गजों को वापस ला सकती है और कुछ वर्तमान मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

इन नामों पर टिकी नजरें

मंत्रिमंडल की रेस में गोपाल भार्गव के अलावा कई अन्य दिग्गज भी शामिल हैं। जिनमें प्रमुख दावेदार मालिनी गौड़, बृजेंद्र सिंह यादव और शैलेंद्र कुमार जैन के नामों की सबसे प्रबल संभावना जताई जा रही है। वही अर्चना चिटनिस, प्रदीप लारिया और कमलेश शाह के नाम भी सियासी गलियारों में तैर रहे हैं।

दिल्ली में मंथन, ओरछा में बैठक!

मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली में आलाकमान के साथ लंबी चर्चा हो चुकी है। माना जा रहा है कि ओरछा में होने वाली आगामी कार्यसमिति की बैठक से पहले या उसके तुरंत बाद मंत्रिमंडल विस्तार की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन तैयारी पूरी नजर आ रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी