28 अप्रैल को सराफा बाजार से आम खरीदारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. सोना और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें चांदी की कीमत में करीब 5,000 रुपये प्रति किलो तक की कमी ने बाजार का ध्यान खींचा है. शादी-विवाह के सीजन के बीच आई यह नरमी ग्राहकों के लिए अच्छा मौका मानी जा रही है.
सस्ता हुआ सोना चांदी
मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही सोना सस्ते स्तर पर कारोबार करता नजर आया. 22 कैरेट सोने की कीमत में कमी आई है और अब 1 ग्राम का रेट 14,075 रुपये हो गया है, जो एक दिन पहले 14,205 रुपये था. यानी 130 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है.
कितने का हुआ 22 कैरेट सोना
अगर बड़े वजन की बात करें तो 8 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,12,600 रुपये हो गया है, जो पहले 1,13,640 रुपये था. वहीं 10 ग्राम का रेट अब 1,40,750 रुपये पहुंच गया है, जबकि सोमवार को यह 1,42,050 रुपये था. इस तरह इसमें करीब 1,300 रुपये की कमी आई है. 24 कैरेट सोने के दाम भी नीचे आए हैं. 1 ग्राम की कीमत अब 14,779 रुपये है, जो पहले 14,915 रुपये थी. 8 ग्राम का रेट घटकर 1,18,232 रुपये हो गया है, जबकि पहले यह 1,19,320 रुपये था. वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना अब 1,47,790 रुपये में मिल रहा है, जिसमें करीब 1,360 रुपये की गिरावट आई है.
कितनी खनकी चांदी
चांदी के दामों में भी बड़ी नरमी देखने को मिली है. 1 ग्राम चांदी अब 265 रुपये में बिक रही है, जो पहले 270 रुपये थी. सबसे ज्यादा असर 1 किलो के रेट पर पड़ा है, जहां कीमत सीधे 5,000 रुपये घटकर 2,65,000 रुपये पर आ गई है, जबकि सोमवार को यह 2,70,000 रुपये थी.काफी समय बाद ऐसा हुआ है जब सोना और चांदी दोनों के दाम एक साथ नीचे आए हैं. बाजार में इस बदलाव को लेकर चर्चा तेज है. जानकारों का मानना है कि शादी के सीजन में गहनों की खरीदारी करने वालों के लिए यह सही समय हो सकता है. आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम







