गंगेव में भीषण आग, कपड़े की दुकान जलकर खाक- लाखों का नुकसान

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

गंगेव में भीषण आग, कपड़े की दुकान जलकर खाक- लाखों का नुकसान

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा जिले के गंगेव बाजार में देर रात भीषण आग लगने से एक कपड़े की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हैरानी की बात यह रही कि फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में दो घंटे लग गए।

यह घटना मनगवां थाना अंतर्गत गंगेव उपतहसील के सामने स्थित मोहित गुप्ता की दुकान "लक्ष्मी साड़ी कलेक्शन" में रात 11 बजे के करीब हुई। जैसे ही लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा, तत्काल दुकान संचालक को बुलाया गया। शटर खोलते ही आग ने भयंकर रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि से सस्ते दिन का सूर्योदय, PM मोदी बोल - नागरिक देवो भव: - Khabar Digital

ग्रामीणों की मदद से आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोका गया। लेकिन फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने के कारण दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मनगवां थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह धाकड़ और गंगेव चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर दलबल सहित मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी 22 को अरुणाचल और त्रिपुरा दौरे पर – Khabar Digital

घटना की जानकारी मिलने पर मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति और जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी ने भी घटनास्थल पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग फायर ब्रिगेड की देरी पर नाराज़ हैं और समय पर आपात सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भारत में iPhone 17 की कीमत: जानें सभी वेरिएंट की Price List – Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

गंगेव में भीषण आग, कपड़े की दुकान जलकर खाक- लाखों का नुकसान | Khabar Digital | Khabar Digital