ढीमरखेड़ा में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

ढीमरखेड़ा में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

ढीमरखेड़ा में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

कटनी – राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा संचालित राहत हेल्थ विज़न मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठी ब्लॉक ढीमरखेड़ा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन मानव जीवन विकास समिति के सचिव श्री निर्भय सिंह के सहयोग एवं मार्गदर्शन में किया गया जिससे यह जनहित प्रयास और सशक्त बन सका शिविर में कोठी एवं आसपास के ग्रामों से 70 ग्रामीणों की नेत्र जाँच की गई सुखसागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जबलपुर के ऑप्टोमेट्रिस्ट श्री पवन कुमार यादव एवं उनकी टीम द्वारा मोतियाबिंद, कांचियाबिंद, रेटिना समस्याएँ, नाखूना, भेंगापन आदि नेत्र रोगों की विस्तृत जाँच की गई। जाँच में 8 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए जिनमें से 6 मरीजों को उसी समय निःशुल्क ऑपरेशन हेतु सुखसागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया।ऑपरेशन आयुष्मान योजना के माध्यम से पूरी तरह निःशुल्क कराया जाएगा राहत समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू ने बताया कि राहत हेल्थ विज़न मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आंखों की रोशनी बचाने के लिए उच्च गुणवत्ता की जांच निशुल्क लेंस, दवाएं, ऑपरेशन, आने-जाने व रहने-खाने की सुविधा उपलब्ध कराना है अब तक मिशन के अंतर्गत 200 से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराए जा चुके हैं इस शिविर के सफल आयोजन में मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह ढीमरखेड़ा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनिल कर्मा तथा राहत समर्पण सेवा समिति की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के शिविर क्षेत्र के लिए अत्यंत आवश्यक हैं क्योंकि आर्थिक स्थिति और दूरी के कारण अनेक ग्रामीण उपचार नहीं करा पाते। राहत हेल्थ विज़न मिशन इस अंतर को पाटते हुए वास्तव में जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। राहत हेल्थ विज़न मिशन का मूल उद्देश्य है हर ग्रामीण को निःशुल्क सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण नेत्र उपचार उपलब्ध कराना।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

ढीमरखेड़ा में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया | Khabar Digital | Khabar Digital