मंदिर पर अतिक्रमण करना वन विभाग को पड़ा भारी… हिंदू संगठनों में रोष

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मंदिर पर अतिक्रमण करना वन विभाग को पड़ा भारी… हिंदू संगठनों में रोष

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ बरघाट थाना क्षेत्र के बेहरई गांव में वन डिपो के पास स्थित 50 वर्ष पुराने हनुमान मंदिर पर वन विभाग की अतिक्रमण कार्रवाई ने विवाद खड़ा कर दिया है। वन विभाग के अधिकारियों ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है, उन्होंने धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करार देते हुए कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने लगाया आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग ने बिना किसी सूचना के मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की, जिससे मंदिर की धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन हुआ है। वन विभाग पर गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर की जमीन पर वन विभाग का कोई अधिकार नहीं है, इसलिए उनकी कार्रवाई अवैध है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bcll-bus-fire-smoke-incident-link-road-1-bhopal/

तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित
इस मामले में तीन कर्मचारियों - एसडीओ, रेंजर और डिप्टी रेंजर - पर निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें डिपो से हटाया गया है। बजरंग दल ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन लिखकर मंदिर पर तोड़फोड़ करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

लोगों ने जताया आक्रोश
वन विभाग की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश है और वे इसका विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे मंदिर की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। इस मामले में आगे क्या होगा, यह देखना होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मंदिर पर अतिक्रमण करना वन विभाग को पड़ा भारी… हिंदू संगठनों में रोष | Khabar Digital | Khabar Digital