कटनी में मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश , चार प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल नमूने

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश , चार प्रतिष्ठानों से लिए गए  सैंपल नमूने

खबर डिजिटल कटनी- त्योहारों और मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच आम उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर की मिठाई दुकानों पर निरीक्षण अभियान चलाया। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में चार मिठाई प्रतिष्ठानों से अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए हैं।खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई में मधई मंदिर स्थित यू.पी. स्वीट्स से खोया पेड़ा, काजू पान कतली और पतीसा के नमूने लिए गए। वहीं विश्वकर्मा पार्क स्थित कोहली स्वीट्स से खोया बर्फी, मगज लड्डू और नमकीन सेव के नमूने एकत्र किए गए।इसी क्रम में गुजराती स्वीट्स से खोया बर्फी एवं मगज लड्डू तथा नई बस्ती स्थित अग्रवाल स्वीट्स से खोया बर्फी, मिल्क केक और नमकीन सेव के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है।रिपोर्ट पर टिकी निगाहें, गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाईअब सबसे महत्वपूर्ण सवाल इन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि दुकानों से लिए गए नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी नमूने में मिलावट अथवा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जरूरी है कि ऐसे निरीक्षण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहें, बल्कि जांच में गड़बड़ी सामने आने पर प्रभावी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी