सरेखा लालोपर मार्ग पर फिर बाढ़ का संकट, पुलिया की मांग फिर हुई तेज

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

सरेखा लालोपर मार्ग पर फिर बाढ़ का संकट, पुलिया की मांग फिर हुई तेज

सिवनी/खबर डिजिटल/संतोष वन्देवार/ केवलारी विकासखंड के सरेखा लालोपर मार्ग की वर्षों पुरानी समस्या एक बार फिर सामने आई है। बरसात के कारण नाले में उफान आने से स्कूल से लौट रहे मासूम छात्र छात्राएं घंटों रास्ते में फंसे रहे। सवाल यह है कि आखिर इन बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है, देखिए यह विशेष रिपोर्ट।

केवलारी क्षेत्र के ग्राम सरेखा और लालोपर को सिवनी मंडला मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले नाले पर पुल या पुलिया नहीं होने का खामियाजा एक बार फिर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ा,

स्कूल की छुट्टी के बाद शाम करीब 5 बजकर 10 मिनट पर छात्र छात्राएं सरेखा मार्ग पर पहुंचे, लेकिन तब तक नाले का पानी तेजी से बढ़ चुका था। शाम 6 बजे तक भी जलस्तर कम नहीं हुआ। लगभग एक घंटे तक बच्चे नाले के दोनों ओर अपने परिजनों से अलग खड़े रहे। एक ओर मासूम बच्चे थे तो दूसरी ओर उनके माता-पिता, लेकिन बीच में उफनता नाला उनकी बेबसी का कारण बना रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है। हर वर्ष बरसात में यही हालात बनते हैं। लगभग 100 से 150 विद्यार्थी कई दिनों तक स्कूल और कॉलेज नहीं पहुंच पाते, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है और भविष्य पर भी असर पड़ता है।

कुछ दिन पहले ही केवलारी में आयोजित जनसुनवाई में सरेखा और लालोपर के ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों ने जिला कलेक्टर के समक्ष इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने नाले पर स्थायी पुल या पुलिया निर्माण की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा था, ताकि बरसात के दिनों में बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों का आवागमन बाधित न हो।

ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुल निर्माण की अनुशंसा कर शासन स्तर पर पहल की गई होती, तो आज बच्चों को इस तरह जोखिम उठाकर घर नहीं लौटना पड़ता।

स्थानीय लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि जब नाला उफान पर था, तब मौके पर न तो पुलिस बल तैनात था और न ही प्रशासन की ओर से किसी कर्मचारी की व्यवस्था की गई थी, जो बच्चों और ग्रामीणों को जोखिम भरे रास्ते से गुजरने से रोक सके। ऐसे में यदि कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी,

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले पर जल्द से जल्द स्थायी पुल या पुलिया का निर्माण कराया जाए और जब तक निर्माण नहीं होता, तब तक बरसात के दौरान सुरक्षा और वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सवाल यही है कि हर साल दोहराई जाने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान आखिर कब होगा, क्या इस बार प्रशासन सरेखा लालोपर के बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा को प्राथमिकता देगा, या फिर यह मुद्दा भी वर्षों की तरह केवल आश्वासनों तक ही सीमित रहेगा, अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और शासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सरेखा लालोपर मार्ग पर फिर बाढ़ का संकट, पुलिया की मांग फिर हुई तेज | Khabar Digital | Khabar Digital