राणापुर/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/मुस्लिम समाज का पवित्र रमजान महीना चल रहा है। इस पावन अवसर पर समाज में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग खुदा की रज़ा के लिए रोज़ा रखकर इबादत कर रहे हैं।
समाज के नन्हे मुन्ने बच्चे भी अपनी जिन्दगी का पहला रोजा रख रहे हैं,इसी कड़ी में झाबुआ नाका स्थित कॉलोनी निवासी यूनुस मकरानी के 9 वर्षीय पुत्र आफताब मकरानी, आशीक सैयद की 8 वर्षीय पुत्री नोशीन सैयद, जफर मनिहार के 7 वर्षीय पुत्र सिब्तैन मनिहार ने अपनी ज़िंदगी का पहला रोज़ा रखा। तीनों नन्हे रोज़ेदारों ने सुबह 5:38 बजे सहरी की और शाम 6:34 बजे इफ्तार कर अपना पहला रोज़ा मुकम्मल किया और पूरे दिन इबादत में लगे रहे।
रोज़ा रखने पर परिवारजनों ने बच्चों को हार पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया और खुशी का इज़हार किया।







