डिंडौरी में पानी मांगने पर बारातियों को पीटा, दूल्हा बिना दुल्हन लौटा

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

डिंडौरी में पानी मांगने पर बारातियों को पीटा, दूल्हा बिना दुल्हन लौटा

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश कुमार सिंह नामदेव/ डिंडौरी के गाड़ासरई थाना अंतर्गत ग्राम चरखुटिया में एक वैवाहिक कार्यक्रम में बारातियों को पानी मांगना महंगा पड़ गया। पानी मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बारातियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी गई। साथ ही बारातियों के चार पहिया वाहनों में तोड़-फोड़ भी की गई। घटना के बाद दूल्हा बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गया। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

गुरुवार को घायल एक्सरे कराने जिला अस्पताल पहुंचे।जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर रात की है। बताया गया कि मंडप के नीचे खाना खाने के बाद बारातियों द्वारा पानी की मांग की गई। इस पर घरातियों से उनकी बहसबाजी शुरू हो गई। इसी बीच गांव के अन्य लोग भी आ गए और बारातियों को खदेड़कर मारपीट करने लगे। मारपीट से दूल्हे के पिता, भाई और चाचा सहित कुछ अन्य बारातियों को भी चोटें आईं। दूल्हे के चाचा जागेश्वर बैरागी की मानें तो उनके भतीजे शनि बैरागी की बारात मंडला जिले के नारायणगंज से डिंडौरी जिले के बजाग अंतर्गत ग्राम चरखुटिया में गंगवाल परिवार के यहां आई थी।आरोप लगाया गया कि शादी के दरमियान पीने के लिए पानी मांगने पर दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/prsi-bhopal-national-public-relations-day-honored-2026/

उनके बेटे ऋषभ के चोट आने पर सिर में छह टांके लगाए गए हैं। बताया गया कि बाराती पक्ष के चार पहिया वाहन और बस क्षतिग्रस्त कर दी गई है। इसके अलावा वीडियो बनाने के दौरान चार मोबाइल भी तोड़ दिए गए। घटना के बाद बारातियों ने डायल 112 पुलिस सेवा को जानकारी दी।

पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही बाराती पक्ष के लोग वहां से निकल पाए।गाड़ासरई थाना प्रभारी अमृत लाल तिग्गा के अनुसार रात लगभग तीन बजे के आसपास घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश दी। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया गया कि वीडियो के आधार पर जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है ताकि उपद्रवियों की पहचान की जा सके।

Nigam Mandal 2nd List: निगम मंडल की दूसरी सूची, इन नेताओं के नामों की होगी घोषणा!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

डिंडौरी में पानी मांगने पर बारातियों को पीटा, दूल्हा बिना दुल्हन लौटा | Khabar Digital | Khabar Digital