सगाई के बाद शादी करने से किया मना.. मंगेतर ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सगाई के बाद शादी करने से किया मना.. मंगेतर ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

हरदा/नौशाद खान/खबर डिजिटल/जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय एक युवती ने अपने मंगेतर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। युवती की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी अमन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, युवती की सगाई जुलाई में परिजनों की सहमति से पास के गांव में रहने वाले अमन से हुई थी। सगाई के बाद युवक ने युवती को एक मोबाइल फोन दिया था, जिस पर दोनों की बातचीत होती थी। इस दौरान आरोपी युवक का युवती के घर आना-जाना शुरू हो गया। आरोप है कि जब युवती के माता-पिता घर पर नहीं होते थे, तब आरोपी उससे मिलने आता था। उसने युवती से कहा था कि देव उठनी ग्यारस के बाद उनकी शादी हो जाएगी।13 सितंबर को भी युवती के घर पर अकेले होने पर आरोपी मिलने आया था। इसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने यह पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/honey-trap-from-katni-kanpur-woman-accuses-katni-woman-of-trapping-her-husband-and-demanding-ransom-of-rs-2-crore/

पुलिस ने दी जानकारी
महिला थाना प्रभारी निकिता विल्सन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अमन तीन भाइयों में सबसे बड़ा है, और इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। उधर, आरोपी के पिता का कहना है कि वे रिश्ता बनाए रखना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजनों ने रिश्ता तोड़ने के बाद उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सगाई के बाद शादी करने से किया मना.. मंगेतर ने लगाया दुष्कर्म का आरोप | Khabar Digital | Khabar Digital