पर्वों से पहले नगर में स्वच्छता अभियान तेज, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर विशेष सफाईनालों-नालियों की सफाई पर भी जोर, जलभराव वाले क्षेत्रों में निगम की विशेष निगरानी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पर्वों से पहले नगर में स्वच्छता अभियान तेज, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर विशेष सफाईनालों-नालियों की सफाई पर भी जोर, जलभराव वाले क्षेत्रों में निगम की विशेष निगरानी

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। पर्व के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और श्रद्धालुओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और आवागमन वाले मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी के अनुसार, मदन मोहन चौबे वार्ड स्थित कर्बला शरीफ, गटर घाट, लल्लू भैया की तलैया मेला स्थल, झूलेलाल मंदिर सहित झंडा बाजार, गोल बाजार, सुभाष चौक, स्टेशन रोड, मिशन चौक, आजाद चौक, नदी पार बस स्टैंड, घंटाघर, इंदिरा नगर, लखेरा, नई बस्ती, आनंद विहार कॉलोनी, खिरहनी ओवरब्रिज, दुर्गा चौक खिरहनी, अमीरगंज, माधवनगर और एनकेजे बजरिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई कराई गई।कचरे का तत्काल उठावनगर निगम के सफाई अमले द्वारा सफाई के साथ ही एकत्रित कचरे का तत्काल उठाव कर उसे प्लांट भेजा जा रहा है। पर्व के दौरान जिन क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही अधिक रहने की संभावना है, वहां सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।जल निकासी पर भी फोकसबारिश के मौसम को देखते हुए नगर निगम ने नाले-नालियों की सफाई को भी अभियान में शामिल किया है। वार्ड क्रमांक 12 की जैन कॉलोनी, बारडोली कॉलेज के पीछे, भट्टा मोहल्ला, डॉ. मंगतराम हॉस्पिटल के पीछे, शंभू टॉकीज रोड, सिद्ध बाबा मंदिर के पास और राधा स्वामी भवन के पास सुखसागर गली सहित अन्य स्थानों पर नालियों से गाद और कचरा हटाया जा रहा है।जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकता के अनुसार सफाई दलों की तैनाती की गई है। निगम प्रशासन का उद्देश्य पर्व के दौरान स्वच्छता के साथ-साथ बारिश के पानी की निकासी भी सुचारू बनाए रखना है।निगम की नागरिकों से अपीलनगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और नाले-नालियों में कचरा न फेंकें, ताकि शहर की स्वच्छता बनी रहे और बारिश के दौरान जल निकासी में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो।

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

पर्वों से पहले नगर में स्वच्छता अभियान तेज, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर विशेष सफाईनालों-नालियों की सफाई पर भी जोर, जलभराव वाले क्षेत्रों में निगम की विशेष निगरानी | Khabar Digital | Khabar Digital