CM मोहन यादव ने फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट योजना की अवधि पांच साल बढ़ाने के निर्णय का किया स्वागत

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

CM मोहन यादव ने फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट योजना की अवधि पांच साल बढ़ाने के निर्णय का किया स्वागत

भोपाल/खबर डिजिटल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्रि-परिषद् द्वारा पीड़ित महिलाओं और बच्चों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि लंबित मामलों की त्वरित सुनवाई की दिशा में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स एक बेहद महत्वपूर्ण न्यायिक व्यवस्था है। केंद्र सरकार का यह निर्णय मामलों की त्वरित सुनवाई की दिशा में निश्चित ही क्रांतिकारी सिद्ध होगा।

केंद्रीय मंत्रि-परिषद् की बैठक में लिया गया निर्णय

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई केंद्रीय मंत्रि-परिषद् की बैठक में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट योजना को अगले पांच साल (31 मार्च 2031) तक जारी रखने और इन न्यायालयों के नेटवर्क के विस्तार को मंजूरी दे दी गई।

देश में 850 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट शुरू किये जाएंगे

इसके अंतर्गत देश में स्पेशल पॉक्सो कोर्ट सहित कुल 850 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट शुरू किए जाएंगे। वर्तमान में कार्यरत 779 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट्स का विस्तार किया जाएगा, इनमें 399 विशेष पॉक्सो कोर्ट्स भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त दुराचार और पॉक्सो के मामलों की लंबित संख्या के आधार पर अतिरिक्त जिलों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इस योजना को 29 भाग लेने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा।

सीएम मोहन यादव ने ट्विट कर कहा -

आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा अग्निवीरों के लिए 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' (Second Tour of Duty) को स्वीकृति दी गई है। इस दूरदर्शी निर्णय के अंतर्गत 4 वर्ष की प्रारंभिक सेवा पूर्ण करने वाले अग्निवीरों को निर्धारित चयन मानदंडों के आधार पर 2 वर्ष की अतिरिक्त राष्ट्रसेवा का अवसर प्राप्त होगा। वहीं, योग्य एवं इच्छुक अग्निवीरों को पूर्ववत सेना के नियमित कैडर में शामिल होने का अवसर भी मिलता रहेगा। युवा ऊर्जा को सुदृढ़ करने और राष्ट्ररक्षा को नई शक्ति प्रदान करने वाले इस निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश