एक तरफ मौसम की मार, दूसरी तरफ नहीं हो रही गेहूं खरीदी… किसान परेशान

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

एक तरफ मौसम की मार, दूसरी तरफ नहीं हो रही गेहूं खरीदी… किसान परेशान

सिवनी/ राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ सिवनी जिले में गेहूं खरीदी शुरू होने से पहले ही किसानों की परेशानी सामने आने लगी है। जहां एक ओर मध्यप्रदेश शासन द्वारा 15 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू की जानी है, वहीं दूसरी ओर किसान अपनी फसल को बचाने के लिए वेयरहाउस के सामने ही सुखाने को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार, बारिश के बीच किसान वेयरहाउस के पास ही गेहूं फैलाकर सुखा रहे थे। इसी दौरान निरीक्षण पर पहुंचे अधिकारियों के निर्देश के बाद वेयरहाउस संचालक ने किसानों से फसल हटाने को कहा। इस आदेश से किसानों में नाराजगी बढ़ गई है।

6 साल से अधूरी ऐरमा जलाशय परियोजना, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, उग्र आंदोलन की चेतावनी - Khabar Digital

किसानों के घर में गेहूं की उपज सूखवाने की नहीं है जगह

किसानों का कहना है कि खरीदी में अभी एक सप्ताह का समय बाकी है और उनके पास घर या आसपास फसल सुखाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में वे मजबूरी में वेयरहाउस के सामने ही फसल रखकर सुखा रहे हैं, ताकि बाद में सीधे वहीं से तुलाई कर सकें। किसानों ने अपील करते हुए कहा कि मौसम की मार पहले से ही उन्हें नुकसान पहुंचा रही है, और अब इस तरह के निर्देश उनकी मुश्किलें और बढ़ा रहे हैं।

वेयरहाउस से किसानों के गेहूं हटाने के लिए क्यों कहा जा रहा….

अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब किसान अपनी फसल को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है, तो आखिर प्रशासन और वेयरहाउस प्रबंधन उसकी मदद करने के बजाय फसल हटाने का दबाव क्यों बना रहे हैं?

यह भी पढ़ें – मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी

यह भी पढ़ें – भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे : बाबू जड़ेंल

किसान का कहना

किसान निखिल राय ने बताया कि पहले 7 तारीख को गेंहू की तुलाई होनी थी, उस दौरान किसानों ने वेयरहाउस के बाहर गेहूं लाकर रख दिया था। बीच में खराब मौसम से गेहूं गिला हो गया तो किसान वहीं गेहूं सूखवाने लगे और अब गेहूं तुलाई की तारीख आगे बढ़ने से वेयरहाउस का कहना है कि गेहूं यहां से हटाओ… ऐसे में किसान परेशान हैं….

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले – ममता अब दीदी नहीं… – Khabar Digital

PM Kisan Samman Nidhi | 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त..

https://twitter.com/khabardigital/status/2039944659796120057?s=20
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

एक तरफ मौसम की मार, दूसरी तरफ नहीं हो रही गेहूं खरीदी… किसान परेशान | Khabar Digital | Khabar Digital