कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र में दबंगों का आतंक ग्रामीणों को धमकाकर वसूली की कोशिश, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र में दबंगों का आतंक  ग्रामीणों को धमकाकर वसूली की कोशिश, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनीन्यूज़- सूत्रों के अनुसार माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलदीप किराना स्टोर के संचालक फरियादी कुलदीपयादव ने दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम इमलिया निवासी पारस चौधरी पिता लल्लू चौधरी और शुभम डुमार उर्फ आशिकी आए दिन शराब के नशे में गाँव में आतंक मचाते हैं।कुलदीप यादव का कहना है कि दिनांक 4 नवंबर 2025 को दोनों युवकों ने अपने साथियों के साथ दुकान पर आकर गाली-गलौज, हथियारों से धमकाने और शराब पीने के लिए पैसे की माँग की। जब इस संबंध में उन्होंने माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई तो आरोपियों को इसकी जानकारी लग गई।इसके बाद दोनों आरोपी फिर से दुकान पर आकर "रिपोर्ट डाल कर क्या हुआ,मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा" कहते हुए कुलदीप को जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने कहा कि उन्हें हर हफ्ते ₹1000 देने होंगे, अन्यथा वे दुकान नहीं चलने देंगे।कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने केवल एनसीआर (NCR) दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया। मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल से भी की है।ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है।पीड़ित कुलदीप का कहना है कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी माधव नगर पुलिस की होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र में दबंगों का आतंक ग्रामीणों को धमकाकर वसूली की कोशिश, पुलिस पर लापरवाही के आरोप | Khabar Digital | Khabar Digital