वृत्त बहोरीबंद के ग्रामों एवं हाइवे के ढाबों में आबकारी विभाग की दबिशआबकारी अधिनियम के तहत पाँच प्रकरण पंजीबद्ध

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

वृत्त बहोरीबंद के ग्रामों एवं हाइवे के ढाबों में आबकारी विभाग की दबिशआबकारी अधिनियम के तहत पाँच प्रकरण पंजीबद्ध

खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़--- कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के तहत वृत्त बहोरीबंद के ग्राम निटर्रा, करहिया, बिलहरी और मतवारी में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 15 पाव देशी मदिरा, 2 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 195 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जब्त किया गया। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 30 हजार 600 रुपए आंका गया है। इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत चार प्रकरण दर्ज किए गए।हाईवे के ढाबों पर सघन जांचआबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि आबकारी टीम ने पिपरौध, तेवरी और स्लीमनाबाद स्थित नेशनल हाईवे किनारे के ढाबों पर भी सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।ढाबा संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि विशेषकर रात के समय ढाबों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मदिरा पान या अवैध शराब विक्रय जैसी गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।टीमें लगातार निगरानी परकार्रवाई में आबकारी वृत्त बहोरीबंद प्रभारी, उपनिरीक्षक केशव उइके, वृत्त स्लीमनाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर विभाग द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। सभी वृत्त प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जांच कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश