देश का हर व्यक्ति भाजपा परिवार से जुड़ना चाहता है: मंत्री गोविंद सिंह

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

देश का हर व्यक्ति भाजपा परिवार से जुड़ना चाहता है: मंत्री गोविंद सिंह

भोपाल। इस समय भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान चल रहा है। अभियान के अंतर्गत भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ताओं की सदस्यता को लेकर 16 अक्टूबर से अभियान प्रारंभ हुआ है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। जिन सदस्यों द्वारा कम से कम 100 सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जाता है, उन्हें सक्रिय सदस्य की सदस्यता दी जाती है।

इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, सदस्यता समीक्षा समिति के जिला प्रभारी हरिराम सिंह, सदस्यता समिति जिला सदस्य वीरेंद्र पाठक, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला मंत्री मनीष गुरु आदि की उपस्थिति में सक्रिय सदस्य के रूप में भाजपा की सदस्यता ली।

सदस्यता के लिए शुल्क जमा करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं ऐसी पार्टी का सक्रिय सदस्य हूं जिसकी राष्ट्रवादी सोच और जनकल्याणकारी योजनाओं से पूरे देश के लोग भाजपा परिवार से जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में जुड़े और राष्ट्रीय निर्माण में अपना योगदान दें। खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के जीवन में खुशहाली ला रहे हैं।

भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। राजपूत ने कहा कि देश की लगभग 1,500 छोटी-बड़ी पार्टियों में भाजपा इकलौती पार्टी है, जो संगठन के संविधान के अनुसार चलकर प्रजातांत्रिक मूल्यों को जीते हुए चल रही है। 18 करोड़ की सदस्यता होने के बावजूद पार्टी में हर छह वर्ष बाद सदस्यता का नवीनीकरण कराना होता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

देश का हर व्यक्ति भाजपा परिवार से जुड़ना चाहता है: मंत्री गोविंद सिंह | Khabar Digital | Khabar Digital