लोकतंत्र का काला अध्याय याद दिलाने रीवा में लगी प्रदर्शनी, नरोत्तम मिश्रा बोले- नई पीढ़ी को जानना होगा आपातकाल का सच

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

लोकतंत्र का काला अध्याय याद दिलाने रीवा में लगी प्रदर्शनी, नरोत्तम मिश्रा बोले- नई पीढ़ी को जानना होगा आपातकाल का सच

रीवा/खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ देश में आपातकाल Emergency लागू होने के 51 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रीवा स्थित भाजपा कार्यालय में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया। इस दौरान आपातकाल से जुड़े घटनाक्रमों, गिरफ्तारियों तथा प्रेस पर लगाए गए प्रतिबंधों को पोस्टर, चित्रों और दस्तावेजों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का "काला अध्याय" बताया। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को देश पर रातों-रात आपातकाल थोप दिया गया था, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को गंभीर आघात पहुंचा।

पूर्व गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि उस समय लाखों लोगों को जेलों में बंद किया गया, समाचार पत्रों की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया और विरोध की आवाजों को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए नई पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास और उसके दुष्परिणामों की जानकारी होना आवश्यक है।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के माध्यम से आपातकाल के दौरान घटित घटनाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों पर पड़े प्रभाव को जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

लोकतंत्र का काला अध्याय याद दिलाने रीवा में लगी प्रदर्शनी, नरोत्तम मिश्रा बोले- नई पीढ़ी को जानना होगा आपातकाल का सच | Khabar Digital | Khabar Digital