फर्जी कागज लगाकर मृतक के नाम पर 4 लाख रुपये का गबन, पुलिस ने पकड़ा…

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

फर्जी कागज लगाकर मृतक के नाम पर 4 लाख रुपये का गबन, पुलिस ने पकड़ा…

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडौरी जिले के समनापुर में शासन की सहायता राशि हड़पने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने छह महीने से फरार चल रहे डाटा एंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक महिला की सामान्य मृत्यु को दुर्घटना बताकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे 4 लाख रुपये से अधिक की राशि अपने खाते में डाल ली थी।

यह मामला तब सामने आया जब 19 नवंबर 2025 को जनपद पंचायत समनापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार नारनौर ने थाना समनापुर में लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि श्रम शाखा में काम करने वाले डाटा एंट्री ऑपरेटर मुकेश कुमार मालवीय ने शासकीय योजना का गलत फायदा उठाया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी - जिला पंचायत सीईओ गुना - Khabar Digital

जांच में पता चला कि आरोपी ने ग्राम ढाबा की निवासी हिरींदा बाई की सामान्य मृत्यु को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दुर्घटना में हुई मृत्यु दिखा दिया। इसके लिए उसने शासन के पोर्टल पर झूठे कागज अपलोड कर दिए।

इस धोखाधड़ी से हितग्राही इतवारी सिंह उर्फ एंतरासिंह बैगा को मिलने वाली सहायता राशि आरोपी के निजी बैंक खाते में चली गई।
अंत्येष्टि सहायता राशि: 6,000 रुपये, अनुग्रह सहायता राशि, 4,00,000 रुपये कुल गबन 4,06,000 रुपये
शिकायत मिलते ही थाना समनापुर में अपराध क्रमांक 382/2025 के तहत धारा 420 धोखाधड़ी और धारा 409 गबन का मामला दर्ज किया गया। मामला गंभीर होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल जांच के निर्देश दिए।

Khabar Digital., Top Hindi news, MP, CG Hindi News, Latest News

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी मुकेश कुमार मालवीय लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और पिछले छह महीने से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश जारी रखी।
अंत में 22 अप्रैल 2026 को पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से न्यायिक हिरासत में जिला जेल डिण्डौरी भेज दिया गया।

इस पूरे मामले के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।SDOP बजाग विवेक कुमार गौतम,थाना प्रभारी समनापुर निरीक्षक हरिशंकर तिवारी, उप निरीक्षक पारस यादव, प्रधान आरक्षक राम रतन मार्को, और सियाराम मरकाम की मुख्य भूमिका रही। यह घटना दिखाती है कि शासकीय योजनाओं में जमीनी स्तर पर किस तरह गड़बड़ी की जा सकती है। फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से गरीब हितग्राहियों के हक का पैसा हड़पना एक गंभीर अपराध है। पुलिस की तत्परता से आरोपी अब सलाखों के पीछे है।

उप संचालक जनसंपर्क सुनील वर्मा, सहायक संचालक जनसंपर्क निहारिका और हिमांशी बजाज को मिलेगा लोक संपर्क सम्‍मान - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

फर्जी कागज लगाकर मृतक के नाम पर 4 लाख रुपये का गबन, पुलिस ने पकड़ा… | Khabar Digital | Khabar Digital