चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: 2 राज्यों के साथ MP के उपचुनाव के तारीखों की घोषणा! आयोग की तैयारी पूरी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: 2 राज्यों के साथ MP के उपचुनाव के तारीखों की घोषणा! आयोग की तैयारी पूरी

खबर डिजिटल/ भोपाल: upcoming election date आगामी विधानसभा चुनाव और उपचुनाव को लेकत चुनाव आयोग की तैयारी पूरी हो गयी है। जानकारी के मुताबिक आज चुनाव आयोग ने दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। आज चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ मध्यप्रदेश के 2 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों का Election Commission date announcement एलान कर सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान भी कर सकता है। Election Commission of India to announce the schedule for General Election to Legislative Assemblies of Maharashtra and Jharkhand 2024. ECI to hold a press conference at 3:30 PM today.

https://twitter.com/ANI/status/1846027475135951123

मध्यप्रदेश में बीजेपी चुनाव समिति की बैठक

इधर, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने दो विधानसभा उपचुनाव को लेकर कमर कस ली है। बीजेपी ने 14 अक्टूबर को विजयपुर-बुधनी विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक की। इसमें सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ प्रदेश के मंत्री-विधायक-पदाधिकारी मौजदू रहे। मध्यप्रदेश चुनाव समिति ने सर्वसम्मति से वन मंत्री रामनिवास रावत को विजयपुर से प्रत्याशी बनने की पूरी अटकले हैं। दूसरी ओर, बुधनी विधानसभा को लेकर बीजेपी पैनल का गठन करेगी और संभावित नामों पर चर्चा की जाएगी। पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। ये दोनों उपचुनाव सरकार के कामों के आधार पर लड़े जाएंगे। सीहोर से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, प्रदेश मंत्री रघुनाथ भाटी और सुनील चौहान का नाम पैनल के लिए सामने आ रहा है।

मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर होंगे उपचुनाव

मध्यप्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट लंबे समय से खाली है। बुधनी विधानसभा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। यह सीट सीहोर जिले में आता है। यहां से शिवराज सिंह चौहान ही चुनाव लड़ते रहे हैं। वह विदिशा से लोकसभा सांसद बन गए थे। इसके बाद से यह सीट खाली थी।

वहीं, श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होने हैं। इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। कांग्रेस से रामनिवास रावत विधायक थे। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपना पाला बदल लिया और बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी की सरकार में रामनिवास रावत मंत्री हैं। मंत्री पद की शपथ लेने से पहले उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दिया है। इसके बाद से यह सीट खाली है। इस सीट पर उपचुनाव होने हैं। अटकलें हैं कि बीजेपी की तरफ से रामनिवास रावत ही उम्मीदवार होंगे।

व्हाटसएप ग्रुप से जुड़ने के लिए – https://whatsapp.com/channel/0029Va8hxRB2Jl8JUfTN8l3k
फेसबुक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
ट्वीटर पर जाने कि लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
यूट्यूब चैनल से जुड़न के लिए यहां क्लिक करें – https://www.youtube.com/channel/UCZe36wnNveMukZlodLAEJ3Q

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: 2 राज्यों के साथ MP के उपचुनाव के तारीखों की घोषणा! आयोग की तैयारी पूरी | Khabar Digital | Khabar Digital