ईद मिलादुन्नबी पर कटनी में निकला भव्य जुलूस, गूंजा भाईचारे और सौहार्द का संदेश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

ईद मिलादुन्नबी पर कटनी में निकला भव्य जुलूस, गूंजा भाईचारे और सौहार्द का संदेश

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बुधवार को कटनी शहर में मुस्लिम समाज द्वारा श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। मिशन चौक स्थित इमामबाड़ा से शुरू हुए इस जुलूस में बच्चों, युवाओं और समाज के वरिष्ठजनों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर धार्मिक उल्लास के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल नजर आया।जुलूस मिशन चौक से प्रारंभ होकर अहिंसा तिराहा, सुभाष चौक, पुरानी कचहरी चौराहा और एसबीआई तिराहा होते हुए जिला अस्पताल रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया स्कूल पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। हाथों में झंडे लेकर शामिल हुए युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।समापन स्थल पर मुस्लिम समाज के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।आयोजन में हजरत इत्र शाह पीर बाबा कमेटी एवं ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी से जुड़े तनवीर खान, तनु भाई, आजरुद्दीन, अज्जू भाई, इरफान खान, हैप्पी भाई, शमसुद्दीन भाई और अनवर नियाजी सहित समाज के लोगों की सहभागिता रही।ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन ने कटनी की गंगा-जमुनी तहजीब को भी सामने रखा। पूरे जुलूस के दौरान शांति, सामाजिक एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। वहीं, जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौराहों और जुलूस मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा, जिसके चलते जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

ईद मिलादुन्नबी पर कटनी में निकला भव्य जुलूस, गूंजा भाईचारे और सौहार्द का संदेश | Khabar Digital | Khabar Digital