Kailash Vijayvargiya: मध्यप्रदेश में भूचाल, हटाए जाएंगे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय?

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Kailash Vijayvargiya: मध्यप्रदेश में भूचाल, हटाए जाएंगे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय?

Kailash Vijayvargiya: मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय एक नए बड़े विवाद में घिर गए हैं। रतलाम में दिए गए उनके एक सार्वजनिक बयान को आधार बनाकर कांग्रेस ने सीधे मुख्य चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। कांग्रेस का दावा है कि विजयवर्गीय ने चुनाव के दौरान अपने हलफनामे में आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छिपाई है, जो सीधे तौर पर चुनाव रद्द करने का आधार बनता है।

क्या है पूरा विवाद?

दरसअल, विवाद की शुरुआत बीते शनिवार की रात रतलाम में आयोजित एक कार्यक्रम से हुई। यहां मंच से संबोधन के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बंगाल प्रवास के दिनों को याद करते हुए कहा कि उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल में 38 'फर्जी' मामले दर्ज हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अगर वे बंगाल जाते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। मंत्री ने यहां तक कहा कि बंगाल में उनका जीवित बचना बजरंगबली की कृपा है।

कांग्रेस का वार

कांग्रेस ने मंत्री के इसी बयान को हथियार बना लिया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब मंत्री खुद 38 मामलों की बात कबूल कर रहे हैं, तो इंदौर विधानसभा से नामांकन भरते समय उन्होंने इन जानकारियों को क्यों छुपाया? कांग्रेस का कहना है​ कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवार को अपने सभी मुकदमों की जानकारी देना अनिवार्य है। ऐसा न करना अयोग्यता की श्रेणी में आता है। मामले को लेकर अधिवक्ता और कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को शिकायत भेजी है। जिसमें उन्होंने आयोग विजयवर्गीय के भाषण और उनके द्वारा जमा किए गए हलफनामे की जांच की जाने की मांग की है। उन्होंने आगे मांग की है कि यदि जानकारी छुपाना सच पाया जाता है, तो उनकी विधानसभा सदस्यता तत्काल रद्द की जाए।

भाजपा की रणनीति और सस्पेंस

फिलहाल इस पूरे सियासी घमासान पर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि चुनाव आयोग इस पर कोई कड़ा रुख अपनाता है, तो न केवल विजयवर्गीय की विधायकी खतरे में पड़ सकती है, बल्कि उन्हें मंत्री पद से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Kailash Vijayvargiya: मध्यप्रदेश में भूचाल, हटाए जाएंगे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय? | Khabar Digital | Khabar Digital