Barwani Earthquake: MP के बड़वानी जिले में आया भूकंप, दहशत का माहौल

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Barwani Earthquake: MP के बड़वानी जिले में आया भूकंप, दहशत का माहौल

Barwani Earthquake: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में आज बुधवार की दोपहर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। धरती के अचानक कांपने से लोगों में हड़कंप मच गया और डरे-सहमे ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र बड़वानी का अंजड थाना क्षेत्र रहा, जहां ग्राम मोहिपुरा में कंपन की तीव्रता सबसे अधिक महसूस की गई।

कब लगे भूकंप के झटके

आज बुधवार, दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है। भूकंप का प्रभाव बड़वानी के अंजड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहिपुरा के आसपास केंद्रित था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर भी 12:48 बजे आए इस भूकंप को दर्ज किया गया है।

2 मिनट तक हिली धरती

बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों और दुकानों से भागकर खुले मैदानों की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि करबी 2 मिनट तक उन्हें धरती कांपने का आभास होता रहा। भूकंप की आवाज के साथ आए कंपन ने लोगों में दहशत भर दी।

जान-माल का नुकसान नही

फिलहाल प्रशासन की ओर से नुकसान या जान-माल की हानि की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। स्थानीय राजस्व और पुलिस की टीमें ग्राम मोहिपुरा और आसपास के इलाकों में स्थिति का जायजा ले रही हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने और सतर्क रहने की अपील की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Barwani Earthquake: MP के बड़वानी जिले में आया भूकंप, दहशत का माहौल | Khabar Digital | Khabar Digital