जहांगीराबाद: ई-रिक्शा चोरी करने वाले वाहन चोर गिरफ्तार, दो ई-रिक्शा जब्त

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

जहांगीराबाद: ई-रिक्शा चोरी करने वाले वाहन चोर गिरफ्तार, दो ई-रिक्शा जब्त

भोपाल/ खबर डिजिटल/ राजधानी भोपाल में बढ़ते संपत्ति अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जहांगीराबाद पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए दो ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है। सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारी पुलिस उपायुक्त जोन-01 शशांक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रश्मि अग्रवाल दुबे और सहायक पुलिस आयुक्त बिट्टू शर्मा – के निर्देशानुसार थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी भोजराज सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के 40–50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को चोरी के ई-रिक्शा सहित धर दबोचा। आरोपी चोरी किए गए ई-रिक्शा को सीआई कॉलोनी में बेचने की फिराक में थे।

गूंडा गांव का स्कूल बना खतरे का घर, स्वास्थ्य केंद्र में चल रही कक्षाएं,प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल भवनों की स्थिति है खराब,शिकायत के बाद भी जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान - Khabar Digital

शिकायत के बाद एक्टिव हुई पुलिस

पुलिस के मुताबिक पहली घटना - 12 अगस्त 2025 को फरियादी सईद (उम्र 58 वर्ष, निवासी ऐशबाग) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका ई-रिक्शा (MP 04 RB 5540) खराब हो जाने के कारण लाल परेड ग्राउंड के पास खड़ा किया गया था, जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। वहीं दूसरी घटना 14 अगस्त को फरियादी नंदू शर्मा (उम्र 48 वर्ष, निवासी अहीर मोहल्ला) ने सूचना दी कि उनका ई-रिक्शा (MP 04 ZZ 4038) मस्जिद बादशाह बहू नीलम पार्क के पास से चोरी हो गया। दोनों मामलों में थाना जहांगीराबाद में अपराध क्रमांक 265/25 व 266/25 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, रिक्शा बरामद

20 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर आरोपी रमेश राजपूत और रामसिंह यादव को गिरफ्तार किया गया। एक ई-रिक्शा सीआई कॉलोनी से और दूसरा नीलबड़ से जब्त किया गया। दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत 1.5-1.5 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर जब्ती की कार्यवाही की गई और फिर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

ये भी पढ़े – Railway Apprentice Vacancy: रेलवे में 2865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास करें आवेदन – Khabar Digital

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भोजराज सिंह के साथ उप निरीक्षक अफसार खान, उपनिरीक्षक इंतुलाल उईके, सउनि राजेंद्र यादव, प्रआर महेश दांगी, प्रआर योगेंद्र पंथी, आरक्षक सुनील यादव, शिवम तिवारी और अजय वेद की अहम भूमिका रही। उत्तरप्रदेश के हैदरगढ़ से रमेश राजपूत पिता देवनारायण राजपूत (उम्र 22) और भोपाल के करोंद, निशातपुरा के निवासी रामसिंह यादव पिता घनश्याम यादव को गिरफ्तार किया गया।

https://youtu.be/x7z-GAcZ0kg
शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

11 minutes ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 1 hour ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 1 hour ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 14 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 15 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 16 hours ago

और पढ़ें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

जहांगीराबाद: ई-रिक्शा चोरी करने वाले वाहन चोर गिरफ्तार, दो ई-रिक्शा जब्त | Khabar Digital | Khabar Digital