डॉ. अजीत पाठक पुनः PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

डॉ. अजीत पाठक पुनः PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

डॉ. अजीत पाठक को पुन: पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। यह घोषणा नई दिल्ली में आयोजित सोसायटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनावों के दौरान की गई। पब्लिक रिलेशंस में भारत के पहले डॉक्टरेट और ग्लोबल अलायंस ऑफ पीआर एंड कम्युनिकेशन मैनेजमेंट के पूर्व सचिव डॉ. पाठक प्रतिष्ठित भारत सरकार के उपक्रम इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में महाप्रबंधक कार्पोरेट कम्‍यूनिकेशंस के रूप में कार्यरत थे।

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशंस एसोसिएशन में उनके योगदान  को मान्यता देते हुए उन्हें ली मेरिडियन गुरुग्राम में आयोजित इंडिया एसोसिएशन कांग्रेस के दौरान “मोस्ट इंस्पायरिंग लीडर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। डॉ. पाठक इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशंस एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य भी रहे हैं। उनके योगदान और प्रतिबद्धता को देखते हुए पीआरएसआई ने एक बार फिर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है।

 यह 21वां वर्ष है जब डॉ. अजीत पाठक को पीआरएसआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विश्वास प्राप्त हुआ है और उन्हें अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। ‎         

इसके साथ ही 2025-2027 के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारणी का गठन किया गया है, जिसमें डॉ. पी.एल.के. मूर्ति - महासचिव,  दिलीप चौहान - सचिव-कोषाध्यक्ष, नरेंद्र मेहता - उपाध्यक्ष (उत्तर), सुश्री एम.एस. मजूमदार - उपाध्यक्ष (पूर्व), एस.पी. सिंह - उपाध्यक्ष (पश्चिम), यू.एस. सरमा - उपाध्यक्ष (दक्षिण) बनाए गए हैं। ‎          

गौरतलब है कि 1958 में स्थापित पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) भारत में जनसंपर्क और संचार पेशेवरों का राष्ट्रीय संघ है। इसका मिशन जनसंपर्क को एक मान्यता प्राप्त पेशे के रूप में बढ़ावा देना और विभिन्न क्षेत्रों में एक रणनीतिक प्रबंधन कार्य के रूप में इसकी भूमिका की व्याख्या करना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी