डीएमएफ कार्यों में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त, लापरवाही पर जताई नाराजगी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

डीएमएफ कार्यों में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त, लापरवाही पर जताई नाराजगी

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी --जिले में डीएमएफ मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार और लापरवाही पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक में कलेक्टर आशीष तिवारी ने अधूरे और लंबित कार्यों पर नाराजगी जताते हुए निर्माण एजेंसियों और विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई।जिले में स्वीकृत 253 कार्यों में से 92 कार्य अब भी प्रगतिरत हैं, जिससे कार्यों की गति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई परियोजनाएं लंबे समय से अधूरी पड़ी हैं, वहीं कुछ स्थलों पर अतिक्रमण के चलते काम प्रभावित बताया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि डीएमएफ कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरे करने होंगे।बैठक में यह भी सामने आया कि पूर्ण हो चुके कई कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र तक लंबित हैं, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्माण एजेंसियों की सुस्ती और मॉनिटरिंग की कमी को लेकर भी सवाल उठे। प्रशासन ने चेताया है कि लंबित कार्यों में अब किसी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

डीएमएफ कार्यों में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त, लापरवाही पर जताई नाराजगी | Khabar Digital | Khabar Digital