भाजयुमो नेता दिव्यऋषि तिवारी का निधन... जिला प्रशासन ने किया जांच कमेटी का गठन

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

भाजयुमो नेता दिव्यऋषि तिवारी का निधन... जिला प्रशासन ने किया जांच कमेटी का गठन

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता युवा मोर्चा भोपाल महानगर के जिला महामंत्री एवं युवा अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी के हादसे में निधन की खबर से शोक की लहर है। उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही मामले की जांच को लेकर बीजेपी नेताओं ने प्रशासन से चर्चा की।

किस तरह हुई घटना
बता दें कि घटना दिनांक 27 सितंबर 2026 की है, जब दिव्यऋषि तिवारी किसी काम से डीबी मॉल के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान बिजली के खंभे से करंट लगने से उनकी मृत्यू हो गई थी। वहीं अब घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को पूरे मामले की जांच करने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उज्जैन शाही मस्जिद: सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों में सहयोग की अपील…देश-विदेश से आएंगे करोड़ों श्रद्धालु

जांच कमेटी में इनको किया शामिल
घटना की जांच को लेकर गठित कमेटी में अपर कलेक्टर सुमित पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनीष शर्मा, विद्युत विभाग के कार्यपालन अधिकारी मोहम्मद जावेद, अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार चौहान को शामिल किया गया है, जोकि अपनी जांच रिपोर्ट 5 दिवस के भीतर प्रस्तुत करेंगे।

बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
दिव्यऋषि तिवारी के निधन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मध्यप्रदेश आएंगे बीजेपी प्रदेश प्रभारी विप्लव कुमार देव… बीजेपी नेताओं से करेंगे खास चर्चा

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी