जिला चिकित्सालय ने एंटीबायोटिक प्रतिरोध पर दी चेतावनी : 'मनमाना उपयोग रोकें'

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जिला चिकित्सालय ने एंटीबायोटिक प्रतिरोध पर दी चेतावनी : 'मनमाना उपयोग रोकें'

🔳विश्व एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह'

🔳जिला चिकित्सालय ने एंटीबायोटिक प्रतिरोध पर दी चेतावनी : 'मनमाना उपयोग रोकें'

🔳कटनी – 'विश्व एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह' के अवसर पर जिला चिकित्सालय कटनी के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, डॉ. यशवंत वर्मा ने स्वास्थ्य सेवा से जुड़े संक्रमणों (Healthcare-Associated Infections - HAI) और एंटीबायोटिक प्रतिरोध के बढ़ते स्तर पर एक गंभीर चेतावनी दी है।

      अनुमानों के अनुसार 7 से 18 प्रतिशत रोगी जो या तो अस्पताल में भर्ती होते है या कोई प्रक्रिया करवाते हैं, ऐसे संक्रमण में ग्रस्त हो सकते है।

      इसके कारण रोगियों को न केवल जान का जोखिम उत्पन्न हो सकता है परंतु लंबी बीमारी, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में कमी, अन्य संक्रमण जनित शारीरिक जटिलताएं भी उसे लम्बे समय सक्रिय जीवन जीने में अक्षम बना सकती है। रोगी के परिवारजनो पर भी परिचर्या का अतिरिक्त दबाव, अनचाही आर्थिक जटिलताएं, अपने परिजन को कष्ट में देखने की पीड़ा जैसे अनचाहे कारकों से भौतिक, मानसिक व सामाजिक दशा में कमी का अनुभव करना पड़ता है। चिकित्सालय के लिये यह एक आर्थिक हानि के अतिरिक्त प्रतिष्ठा में कमी भी लाता है। राष्ट्र के लिये यह एक सक्रिय सदस्य की कमी के कारण उत्पादकता में भी कमी होती है।

      ऐसे समय पर संक्रमण से लड़ने एंटीबायोटिक एक मात्र हथियार उपलब्ध होता है और यदि उसमें भी असर का प्रतिरोध हो जावे तो हानि के अवसर बहुगु‌णित हो जाते हैं लगभग 15 प्रतिशत प्रकरण इस तरह के प्रतिवेदित किए गए हैं।

      यह स्थिति और विकराल रूप तब धारण करती है जब हम यह महसूस करते हैं कि वर्ष 2000 के बाद एक या दो एंटीबायोटिक ही नए अविष्कृत हुए हैं। अन्यथा हमें पूर्व में उपलब्ध दवाओं का ही सहारा लेना पड़ रहा है। कोविड के बाद इस स्थिति में लगभग तीन गुना रफ्तार से वृद्धि हो रही है।

      चिकित्सकीय जनित संक्रमण में ऑपरेशन के उपरान्त या शरीर में यूरिनरी अन्य कोई केन्यूला डालने या वेन्टीलेटर के उपरान्त संक्रमण शामिल है।

      इस तथ्य से अवगत होना ही इस प्रतिरोध को घटाने की ओर पहला कदम है। यदि हम एंटीबायोटिक का अंधाधुंध मनमाना अनियंत्रित प्रयोग रोक दें तो कई एंटीबायोटिक निष्क्रिय होने से बचाई जा सकती है।

      हाथ धोने के वैज्ञानिक तरीके, विसंक्रमण के सिद्धांतों का पालन, जैव रासायनिक कचरे के सुरक्षित निष्पादन, वह अन्य कदमों में हम यह निर्भरता कम कर सकते हैं।

      सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने अनुरोध किया है कि वे इस महत्वपूर्ण विषय पर व्यापक जागरूकता फैलाएं ताकि एंटीबायोटिक प्रतिरोध के कारण उत्पन्न होने वाले स्वास्थ्य संकट को टाला जा सके। इस दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष मिश्रा और आरएमओ सहित अन्‍य डॉक्‍टर्स की मौजूदगी रही।
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी