Rewa: आयुष्मान अस्पताल के संचालन पर बड़ी कार्रवाई, तीन दिन में जवाब देने का निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Rewa: आयुष्मान अस्पताल के संचालन पर बड़ी कार्रवाई, तीन दिन में जवाब देने का निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

रीवा/अरविन्द तिवारी/ रीवा में नए बस स्टैंड के पास संचालित आयुष्मान अस्पताल पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के औचक निरीक्षण के बाद अस्पताल के संचालन पर आगामी आदेश तक अंतरिम रोक लगा दी गई है।

सीएमएचओ डॉ. सुधाकर पाण्डेय ने अस्पताल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है। 23 सितंबर की रात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने आयुष्मान अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सीएमएचओ के मुताबिक निरीक्षण के दौरान चिकित्सक के विरुद्ध अनैतिक एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्तता संबंधी शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने की बात सामने आई।

Ayushman Hospital Rewa
Ayushman Hospital Rewa Action

जांच मिली कई कमियां

जांच के दौरान अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ में बदलाव की सूचना नहीं देने, वर्ष 2024 से अब तक मरीजों की मृत्यु की जानकारी उपलब्ध नहीं कराने और निर्धारित 100 बेड के अनुपात में पर्याप्त चिकित्सा एवं परिचर्या स्टाफ नहीं मिलने जैसी कमियां भी बताई गईं।

निरीक्षण के दौरान शासकीय सेवा में पदस्थ डॉ. केडी सिंह को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मरीजों का उपचार करते पाए जाने की बात सीएमएचओ कार्यालय ने कही है। अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि भर्ती मरीजों की स्थिति के अनुसार उन्हें अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में समुचित उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की जाए।

rewa-hospital
आयुष्मान अस्पताल के संचालन पर अंतरिम रोक

दिया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

फिलहाल कारण बताओ नोटिस का जवाब मिलने तक अस्पताल संचालन पर अंतरिम रोक रहेगी। तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अब अस्पताल प्रबंधन के जवाब और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर निगाह रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Rewa: आयुष्मान अस्पताल के संचालन पर बड़ी कार्रवाई, तीन दिन में जवाब देने का निर्देश, पढ़ें पूरी खबर | Khabar Digital | Khabar Digital