Collector Vikas Mishra: सीधी कलेक्टर मैं अधिकारी नहीं, नौकर हूं आपका, जानिए क्यों?

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Collector Vikas Mishra: सीधी कलेक्टर मैं अधिकारी नहीं, नौकर हूं आपका, जानिए क्यों?

Collector Vikas Mishra: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा इन दिनों अपनी अनूठी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे महिलाओं से घिरे हुए हैं और उन्हें आश्वासन देते हुए कह रहे हैं मैं कलेक्टर नहीं, आपका नौकर हूं। उनके इस सहज व्यवहार ने न केवल उपस्थित महिलाओं का दिल जीत लिया, बल्कि इंटरनेट पर भी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

दरसअल, मामला धौहनी विधानसभा क्षेत्र के नेबुहा ग्राम पंचायत का है, जहां एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर के दौरान भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर कलेक्टर के पास पहुंचीं थी। उसी दौरान जब महिलाओं ने अपनी परेशानियों का पिटारा खोला, तो कलेक्टर विकास मिश्रा ने पद की गरिमा के साथ-साथ मिसाल पेश की। उन्होंने विधायक कुंवर सिंह टेकाम की मौजूदगी में महिलाओं से कहा कि वे उनकी सेवा के लिए ही यहां तैनात हैं।

दिल जीत रहे कलेक्टर मिश्रा

कलेक्टर विकास मिश्रा ने जब से सीधी जिले का प्रभार संभाला है, वे लगातार मैदानी क्षेत्रों में सक्रिय हैं। चाहे सुबह हो, दोपहर हो या शाम, कलेक्टर अचानक स्कूल, अस्पताल और आंगनवाड़ी केंद्रों का जायजा लेने पहुंच जाते हैं। कलेक्टर की इस कार्यशैली से आम जनता और फरियादियों के बीच संतुष्टि का भाव देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि उनकी बात सीधे जिले के मुखिया तक पहुँच रही है और उस पर त्वरित कार्यवाही भी हो रही है।

सोशल मीडिया पर मिली वाहवाही

अक्सर अधिकारियों और जनता के बीच एक दूरी देखी जाती है, लेकिन कलेक्टर विकास मिश्रा के इस सेवक भाव वाले वीडियो ने उस दूरी को कम किया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे एक आदर्श प्रशासनिक अधिकारी की कार्यशैली बता रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Collector Vikas Mishra: सीधी कलेक्टर मैं अधिकारी नहीं, नौकर हूं आपका, जानिए क्यों? | Khabar Digital | Khabar Digital