सड़क सुरक्षा के तहत पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान.. आगे भी रहेगी जारी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सड़क सुरक्षा के तहत पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान.. आगे भी रहेगी जारी

डिंडौरी /शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ जिले में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डिंडौरी वाहनी सिंह के निर्देशानुसार पूरे जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। निर्देशों के पालन में 6 नवम्बर 2025 को जिले के सभी थाना एवं चौकियों में एक साथ वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट 87, बिना सीट बेल्ट 21, बिना लाइसेंस 3, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के 3, एवं अन्य धाराओं में 15 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। कुल 129 चालान तैयार कर 50 हजार समन शुल्क वसूल किया गया।

विशेष चेकिंग अभियान की शुरुआत
इसी क्रम में आज 7 नवम्बर 2025 को थाना प्रभारी यातायात श्री सुभाष उईके एवं सूबेदार अभिनव राय द्वारा टीम के साथ कॉलेज तिराहा प्वाइंट पर स्कूलों की छुट्टी के समय विशेष वाहन चेकिंग की गई। नाबालिग छात्र-छात्राओं द्वारा वाहन चलाने एवं बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर उनके पालकों को समझाइश दी गई। उन्हें एक सप्ताह के भीतर स्वयं तथा अपने बच्चों के लिए हेलमेट अनिवार्य रूप से खरीदने के लिए कहा गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि एक सप्ताह बाद बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए जाने पर चालानी कार्रवाई के साथ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/damoh-school-girls-poisoned-water-incident-2025/

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देशन में यह अभियान जिलेभर में निरंतर जारी रहेगा। डिंडौरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, और यातायात नियमों का पालन करें, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सड़क सुरक्षा के तहत पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान.. आगे भी रहेगी जारी | Khabar Digital | Khabar Digital