जनसुनवाई और त्वरित समाधान में डिंडौरी अव्वल, CM Helpline रैंकिंग में मिला दूसरा स्थान

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

जनसुनवाई और त्वरित समाधान में डिंडौरी अव्वल, CM Helpline रैंकिंग में मिला दूसरा स्थान

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले को ​आम जनता की समस्याओं को जल्द और पारदर्शिता से हल करने में बड़ी सफलता मिली है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की देखरेख और बेहतर काम की वजह से जिले ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आए मामलों के निपटारे में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। जून 2026 की मासिक रैंकिंग में डिंडौरी जिले को 84.40 अंक मिले हैं, जिससे जिले ने बी-ग्रुप श्रेणी में पूरे मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

डिंडौरी जिला पिछले एक साल से लगातार सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों की 'A' श्रेणी में बना हुआ है। यह उपलब्धि बताती है कि जिला प्रशासन लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए कितनी गंभीरता से काम कर रहा है।

Gold Price Today: 4 दिन की गिरावट के बाद सोना फिर हुआ महंगा, चांदी 100 रुपए सस्ती

​ज़मीन और राजस्व से जुड़े मामलों में प्रदेश में पहला नंबर

​जिले के राजस्व ने समस्याओं के समाधान में सबसे बेहतर काम किया है। इस विभाग ने 87.10 अंक हासिल करके अपने बी-ग्रुप में पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया है, वहीं पूरे मध्य प्रदेश के सभी जिलों की बात करें तो यह दूसरे स्थान पर रहा है।
​
​कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सफलता का श्रेय जिले के सभी सरकारी विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी टीम को दिया है। उन्होंने खबर डिजिटल से कहा कि "हर हफ्ते काम की समीक्षा करने, सही समय पर समस्याओं का पक्का समाधान करने और सभी विभागों के मिलकर काम करने की वजह से जिले को यह सफलता मिली है।"

Raktanchal 3 Promotion: महाकाल की शरण में पहुंचे निकितिन धीर, क्रांति प्रकाश झा और चंदन राय, भस्म आरती में हुए शामिल

​इस उपलब्धि में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, सीएम हेल्पलाइन के प्रभारी अधिकारी बैद्यनाथ वासनिक और सभी कर्मचारियों की मेहनत मुख्य रही है। ​प्रशासन ने यह भरोसा जताया है कि आने वाले समय में भी आम जनता की शिकायतों को इसी तरह जल्दी, साफ-सुथरे तरीके से और संतुष्टि के साथ दूर करने का काम जारी रहेगा।

MP Politics: राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश में सियासी घमासान, कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी BJP

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

जनसुनवाई और त्वरित समाधान में डिंडौरी अव्वल, CM Helpline रैंकिंग में मिला दूसरा स्थान | Khabar Digital | Khabar Digital