राजूषा हायर सेकेण्डरी स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न; राजवीर सिंह सैनी बने स्कूल कैप्टन

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

राजूषा हायर सेकेण्डरी स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न; राजवीर सिंह सैनी बने स्कूल कैप्टन

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के राजूषा हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राज बहादुर सिंह ने किया। उन्होंने नवनिर्वाचित स्कूल कैप्टन राजवीर सिंह सैनी को बैज पहनाकर दायित्व सौंपा। इसके बाद ऋषभ कुमार चौकसे को वाइस कैप्टन तथा समृद्धि सिंह को स्कूल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया।

dindori-rajusha-higher-secondary-school 2
dindori-rajusha-higher-secondary-school 2

चारों हाउस के पदाधिकारियों ने ली शपथ

समारोह में विद्यालय के चारों सदनों (हाउस) के सीनियर एवं जूनियर कैप्टन तथा वाइस कैप्टन को भी बैज पहनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

प्रगति हाउस
सीनियर कैप्टन: सिमरन ठाकुर
वाइस कैप्टन: पवित्र उद्दे
जूनियर कैप्टन: निशि परस्ते
जूनियर वाइस कैप्टन: सुरभि उसराठे
संस्कृति हाउस
सीनियर कैप्टन: समृद्ध शुक्ला
वाइस कैप्टन: पवन मारुवा
जूनियर कैप्टन: जावेद अली
जूनियर वाइस कैप्टन: जसमीत कौर सैनी


मैत्री हाउस
सीनियर कैप्टन: वेद चौकसे
वाइस कैप्टन: हिमांशु धुर्वे
जूनियर कैप्टन: आदित्य राज ब्यौहार
जूनियर वाइस कैप्टन: तंजिला मरियम
शक्ति हाउस
सीनियर कैप्टन: पूर्वी तिवारी
वाइस कैप्टन: वेदिका वर्मा
जूनियर कैप्टन: हर्ष यादव
जूनियर वाइस कैप्टन: नौसी एलिना

dindori-rajusha-higher-secondary-school 3
dindori-rajusha-higher-secondary-school 3

ईमानदारी और नेतृत्व का संदेश

शपथ ग्रहण के बाद प्राचार्य डॉ. राज बहादुर सिंह ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं है, बल्कि जिम्मेदारियों का ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करना ही सच्चा नेतृत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन आफरीन बानो ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

राजूषा हायर सेकेण्डरी स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न; राजवीर सिंह सैनी बने स्कूल कैप्टन | Khabar Digital | Khabar Digital