अवैध शराब पर डिण्डौरी पुलिस का कड़ा प्रहार, लाखों की जब्ती से तस्करों में हड़कंप

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

अवैध शराब पर डिण्डौरी पुलिस का कड़ा प्रहार, लाखों की जब्ती से तस्करों में हड़कंप

डिण्डौरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ ​डिण्डौरी जिले में अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के सख्त निर्देशों के बाद एक्शन मोड में आई कोतवाली डिण्डौरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की जबलपुर रोड से डिंडौरी की ओर अवैध शराब से भरी एक लग्जरी कार आ रही है।

Gwalior News: मंत्री नारायण सिंह बोले अभी सस्पेंड करो, कर्मचारी नालायक हो गए हैं

​यह पूरी कार्रवाई दिनांक 09 और 10 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि को अंजाम दी गई। पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी कि जबलपुर की ओर से एक सिल्वर रंग की बलेनो कार (क्रमांक MP 20 ZZ 3373) में अवैध शराब की बड़ी खेप डिण्डौरी लाई जा रही है।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा एवं एसडीओपी सतीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने तत्काल मस्जिद मोहल्ला क्षेत्र में मोर्चा संभाला। जैसे ही संदिग्ध कार वहां पहुंची, पुलिस टीम ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।

पोषण पखवाड़े का आगाज़: 'प्रथम 1000 दिवस' पर केंद्रित गतिविधियों के साथ स्वस्थ भविष्य की नींव - Khabar Digital

​तलाशी के दौरान वाहन के अंदर से अवैध अंग्रेजी शराब की 12पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से आरोपी अर्पित चौकसे (21 वर्ष), पिता संतोष चौकसे निवासी ग्राम कछराटोला थाना करनपठार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा जब्त किए गए
​बलेनो कार (सिल्वर रंग): अनुमानित कीमत ₹10,00,000
​अवैध अंग्रेजी शराब: 12 पेटी (कुल 101.880 लीटर), कीमत ₹94,888
​मोबाइल फोन: 02 नग, कीमत ₹1,30,000
​नगद राशि: ₹1,700
​कुल मशरूका: ₹12,26,588

​पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका मुख्य खरीदार कौन था। पुलिस को संदेह है कि इस अवैध कारोबार के पीछे कोई बड़ा संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है, जिसका खुलासा पूछताछ के बाद होने की संभावना है।

​इन जांबाज पुलिसकर्मियों की रही मुख्य भूमिका

​थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। टीम में सउनि दिलीप झारिया, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पटले, हनुमान सिंह, दिलीप पटेल और आरक्षक श्याम तिवारी, सतेन्द्र डहरिया, विशाल पटेल सहित अन्य कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।


​"जिले में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान भविष्य में और भी अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।"
— वाहनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी

पोषण पखवाड़े का आगाज़: 'प्रथम 1000 दिवस' पर केंद्रित गतिविधियों के साथ स्वस्थ भविष्य की नींव - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

अवैध शराब पर डिण्डौरी पुलिस का कड़ा प्रहार, लाखों की जब्ती से तस्करों में हड़कंप | Khabar Digital | Khabar Digital