पशु चिकित्सालय परिसर में पालतू कुत्ते का उत्पात… चार लोगों पर किया हमला

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पशु चिकित्सालय परिसर में पालतू कुत्ते का उत्पात… चार लोगों पर किया हमला

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ जिले के पशु चिकित्सालय परिसर के अंदर मंगलवार को अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उपचार के लिए लाया गया एक पालतू कुत्ता अचानक बेकाबू हो गया और मौके पर मौजूद चार लोगों को काट लिया। घटना कुछ ही मिनटों में हुई, जिसके बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप का माहौल बन गया।

मौजूद लोगों ने दी जानकारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ते का मालिक उसे इलाज कराने लेकर आया था। जांच-उपचार की प्रक्रिया के दौरान कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया, और पहले अपने मालिक पर झपटा, फिर आसपास खड़े अन्य तीन लोगों को भी काट लिया। घबराए हुए लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे, लेकिन कई लोग हमले की चपेट में आ गए।

हरकत में आया अस्पताल स्टाफ
घटना के तुरंत बाद अस्पताल स्टाफ हरकत में आया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया और आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। परिसर में जुटी भीड़ के बीच कर्मचारियों ने कुत्ते को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित किया और अस्पताल में स्थिति को सामान्य किया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dindori-livelihood-mission-irregularities-cooperative-dinesh-tiwari-accused/

किसी को संभलने का नहीं दिया मौका
घायलों ने बताया कि घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि पालतू पशुओं को अस्पताल लाते समय उचित सुरक्षा उपाय अपनाना आवश्यक है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था करेंगे कड़ी
पशु चिकित्सा विभाग ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी दर्ज की जा रही है और कुत्ते के स्वास्थ्य व व्यवहार संबंधी जांच भी की जा रही है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पूरी घटना अस्पताल परिसर के अंदर ही घटी है, और भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

पशु चिकित्सालय परिसर में पालतू कुत्ते का उत्पात… चार लोगों पर किया हमला | Khabar Digital | Khabar Digital