डिंडौरी में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा चबूतरा, पुराने ढांचे पर कर दिया नया प्लास्टर

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

डिंडौरी में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा चबूतरा, पुराने ढांचे पर कर दिया नया प्लास्टर

डिंडौरी/ शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ ​डिंडौरी जनपद पंचायत अमरपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नांदामाल में विकास कार्यों में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। यहाँ एक चबूतरे के नवनिर्माण के लिए स्वीकृत राशि का उपयोग पुराने और क्षतिग्रस्त ढांचे की मरम्मत में कर दिया गया है। ग्रामीणों ने पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों और प्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप

​ग्रामीणों का आरोप है कि खैरमाई के समीप बने पुराने चबूतरे को तोड़कर नया निर्माण किया जाना था। लेकिन जिम्मेदारों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए पुराने क्षतिग्रस्त चबूतरे के ऊपर ही मटेरियल डालकर उसे नया दिखाने की कोशिश की है। उक्त चबूतरे से झांकती पुरानी ईंट अपनी कहानी खुद बंया कर रही है ।जानकारी के अनुसार, जनपद सदस्य द्वारा चबूतरा निर्माण के लिए 1,12,000 रुपये स्वीकृत किए गए थे। आरोप है कि इस बड़ी राशि के बदले महज 20 से 30 हजार रुपये खर्च कर औपचारिकता पूरी कर ली गई है।

Seema Haider Pakistani Agent: सीमा हैदर पाकिस्तानी एजेंट! उठने लगी जांच की मांग

प्लास्टर से छिपाया भ्रष्टाचार

ग्रामीणों का कहना है कि चबूतरे के ऊपर पतली बीम बिछाकर भर्रा से मिट्टी लाकर भर दी गई और उस पर सीमेंट का प्लास्टर कर भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास किया गया।

पंचायत सचिव का कहना

​"ग्राम पंचायत द्वारा चबूतरे पर जो कार्य किया गया है, वह मरम्मत कार्य है जो ग्राम समिति की राशि और ग्रामीणों के श्रमदान से किया गया है। चबूतरे का वास्तविक नवनिर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है।"
​हालांकि, सचिव के दावों के विपरीत ग्रामीणों का कहना है कि नवनिर्माण के नाम पर बिल पहले ही लगाए जा चुके हैं।

उपयंत्री पर उठा सवाल

​ग्रामीणों ने विभागीय उपयंत्री की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि उपयंत्री ने कार्यस्थल पर आकर निरीक्षण करने के बजाय घर बैठे ही रिपोर्ट तैयार कर ली। स्थानीय स्तर पर शासकीय राशि का किस प्रकार दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अब इस मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि जनता के पैसे का सही उपयोग हो सके।

Diesel Price Hike: महंगाई का झटका, पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

डिंडौरी में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा चबूतरा, पुराने ढांचे पर कर दिया नया प्लास्टर | Khabar Digital | Khabar Digital