Dindori Medical Store Raid: छापेमारी में सामने आईं गंभीर खामियां, संचालकों पर गिरेगी गाज

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Dindori Medical Store Raid: छापेमारी में सामने आईं गंभीर खामियां, संचालकों पर गिरेगी गाज

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ ​Dindori Medical Store Raid - डिंडोरी,​जिले में मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले दवा दुकानदारों पर अब जिला प्रशासन ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के सख्त निर्देशों के अनुपालन में, मंगलवार को नगरीय क्षेत्रों में संचालित मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच के लिए एक विशेष प्रशासनिक टीम का गठन किया गया। इस औचक निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में मानकों की धज्जियां उड़ती हुई पाई गईं।

MP में महाबदलाव, अनुराग जैन की विदाई, बनेंगे नीति आयोग के CEO?

​औचक निरीक्षण का दायरा और उजागर हुई अनियमिताएं
​जांच दल ने शहर के प्रमुख मेडिकल स्टोर्स - मंगलम मेडिकल स्टोर्स, शिवम मेडिकोज, सुधीर मेडिकल स्टोर्स, भावना मेडिकल स्टोर्स और श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर्स को सीधे अपनी जद में लिया। घंटों चली इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जांच में पाया गया कि कुछ स्टोर्स में एक्सपायरी (अवधि समाप्त) हो चुकी दवाओं को सामान्य दवाओं के साथ ही स्टॉक में रखा गया था। यह न केवल औषधि नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इसे मरीजों की जान जोखिम में डालने वाला गंभीर कृत्य माना गया है।

​ कई दुकानों में बिल बुक का संधारण सही नहीं पाया गया। दवाओं की खरीद-फरोख्त का पारदर्शी रिकॉर्ड न होना, प्रशासन की नजर में अवैध गतिविधियों का संकेत है।'

विश्व महिला दिवस: खुलते स्त्रियों के लिए बंद कपाट – Khabar Digital

​अब होगी सीधी कानूनी कार्रवाई

​प्रशासन ने इस मामले को बेहद संवेदनशीलता से लिया है। प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाएं व्यापार से ऊपर हैं और इसमें जरा सी भी चूक या लापरवाही अक्षम्य है।
​अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दोषी पाए गए सभी मेडिकल स्टोर्स संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि तय समय सीमा के भीतर संचालकों द्वारा संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, तो उनके लाइसेंस निरस्तीकरण से लेकर कठोर कानूनी कार्रवाई तक की जाएगी।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर संकट, जा सकती है विधायकी!

​कलेक्टर ने विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस तरह की औचक छापेमारी का सिलसिला थमना नहीं चाहिए। प्रशासन की इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर के हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाएं मिलें।
​प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई ने जहां नियमों की अनदेखी करने वाले दवा दुकानदारों में भय का माहौल बना दिया है, वहीं जागरूक नागरिकों ने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा और जरूरी निर्णय बताया है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से स्त्री समाज को मिलेगा अधिकार और सम्मान - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Dindori Medical Store Raid: छापेमारी में सामने आईं गंभीर खामियां, संचालकों पर गिरेगी गाज | Khabar Digital | Khabar Digital