Dindori News: शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं… आखिर नप गए पंचायत सचिव

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Dindori News: शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं… आखिर नप गए पंचायत सचिव

डिंडोरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ डिंडोरी जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। जनपद पंचायत बजाग के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खरगना के सचिव गोवर्धन सिंह मरावी को उनकी लगातार अनुशासनहीनता और कार्य व कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर की कार्रवाई
उक्त कार्रवाई जिला पंचायत डिंडोरी के द्वारा तमाम शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है प्रशासन के द्वारा सचिव गोवर्धन सिंह मरावी के विरुद्ध काफी समय से शिकायतें आ रही थी, उनके निलंबन के मुख्य कारण रहे अपने कार्यालय से लगातार अनुपस्थित रहना, जिसके कारण पंचायत के जरूरी कार्य प्रभावित हुए शासन की महत्वपूर्ण बैठकों और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों में भी उनकी अनुपस्थिति पाई गई। ग्राम सभाओं की बैठकों से भी नदारद पाए गए।

योजनाओं की लगातार की अनदेखी
उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सामुदायिक मूलक कार्यों में भी अपनी कोई रुचि नहीं दिखाई जिसके कारण विकास के कार्य प्रभावित हुए उनके द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का भी समय सीमा में निराकरण नहीं किया गया, जोकि उनके विरुद्ध एक बड़ा आरोप बना। प्रशासन ने उन्हें पहले भी कई बार कारण बताओं नोटिस जारी किया था, किंतु सचिव ने नियत अवधि में कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया, सरपंच और पंचों ने भी कई बार उनके विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rewa-ugc-protest-fir-300-unknown-accused-collectorate-controversy/

जीवन निर्वाह भत्ते की रहेगी पात्रता
इन सब घोर लापरवाही को देखते हुए मध्य प्रदेश पंचायत सेवा नियम 1998 का उल्लंघन मानते हुए नियम 1999 के नियम 4 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन के दौरान मरावी का मुख्यालय जनपद पंचायत बजाग कर दिया गया है, निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

रोजगार सहायक को सौंपा अतिरिक्त प्रभार
फिलहाल पंचायत का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे उसके लिए प्रशासन ने ग्राम रोजगार सहायक जसवंत मानिकपुरी को ग्राम पंचायत खरगहना के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि शासकीय कार्यों की अवहेलना और कार्यों के प्रति लापरवाही एवं जनता की सेवा में कोताही किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

https://www.youtube.com/watch?v=-eNOB9DOX5w
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Dindori News: शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं… आखिर नप गए पंचायत सचिव | Khabar Digital | Khabar Digital