Dindori Heavy Rain: 72 घंटे से मूसलाधार बारिश, जोगी टिकरिया पुल डूबा, जबलपुर-अमरकंटक मार्ग बंद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Dindori Heavy Rain: 72 घंटे से मूसलाधार बारिश, जोगी टिकरिया पुल डूबा, जबलपुर-अमरकंटक मार्ग बंद

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ Dindori Heavy Rain जिले में पिछले 72 घंटे से लगातार बारिश हो रही, लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के चलते नर्मदा सहित सहायक नदिया अपने पूरे उफान में है, नर्मदा जी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगी टिकरिया में नर्मदा नदी पर बना करीब 25 फीट ऊंचा पुल पानी में डूब गया है। इसके चलते डिंडौरी-जबलपुर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

नर्मदा का पानी शहर के हंसनगर और साकेतनगर सहित नदी किनारे के कई इलाकों तक पहुंच गया है। घाट पर बनें हुए छोटे मंदिर भी जलमग्न हो गए हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नगर पालिका ने वार्ड क्रमांक सात में मुनादी कराई और करीब सात घरों को खाली कराया। प्रशासन ने नदी और निचले इलाकों में लगातार निगरानी बढ़ा दी है।

बिलगांव बांध के दो गेट खोलें

कैचमेंट क्षेत्र में अधिक बारिश के चलते बिलगांव बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। शनिवार सुबह बांध के दो गेट खोले गए। जल संसाधन विभाग के प्रभारी इंजीनियर अमित उइके के अनुसार एक गेट को 60 सेंटीमीटर और दूसरे को 50 सेंटीमीटर तक खोला गया है। विभाग के अनुसार दोनों गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार शाम सिलगी नदी के किनारे बसे कई गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को नदी किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई थी।

24 घंटे में औसतन चार इंच बारिश

जिले में पिछले 24 घंटे में औसतन करीब चार इंच बारिश दर्ज की गई। एक जून से अब तक डिंडौरी में 69 इंच, अमरपुर में 47, समनापुर में 37, बजाग में 58, करंजिया में 50, शहपुरा में 38 और मेहंदवानी में 29 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।

बारिश के चलते स्कूल-आंगनवाड़ी बंद

अत्यधिक बारिश और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। आंगनवाड़ी केंद्र भी 26 सितंबर को बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका और अन्य कर्मचारी अपने निर्धारित कार्यस्थल पर उपस्थित रहेंगे।

आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है। रविवार से मौसम में सुधार और धूप निकलने की संभावना बताई गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा परिस्थितियों को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी