सरकारी स्कूल में अटेंडेंस का 'फर्जी' खेल, गुरु जी नहीं आते फिर भी हाजिरी फुल…अब गिरेगी गाज

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

सरकारी स्कूल में अटेंडेंस का 'फर्जी' खेल, गुरु जी नहीं आते फिर भी हाजिरी फुल…अब गिरेगी गाज

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के बजाग विकासखंड में सरकारी गुरुजी बिना स्कूल आए ही रजिस्टर में अपनी हाजिरी चमका रहे। मामला खुलने के बाद अब हड़कंप मच गया है। बता दें कि ​यह पूरा मामला चांडा संकुल केंद्र के तहत आने वाली प्राथमिक शाला तांतर का है। यहां पदस्थ प्रभारी प्राथमिक शिक्षक कुम्हार सिंह मरावी पर आरोप लगा है कि वे स्कूल से तो गायब रहते हैं, लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में उनके दस्तखत रोज पाए जाते हैं।

गुरु जी स्कूल नहीं आते, रजिस्टर में हस्ताक्षर पहले से दर्ज

​बताया जा रहा है कि बीते 16 जुलाई को गुरुजी स्कूल नहीं पहुंचे थे। स्कूल में मौजूद बच्चों और वहां पढ़ रहे अतिथि शिक्षकों ने भी इस बात की पुष्टि की कि साहब ड्यूटी पर नहीं आए हैं। लेकिन जब स्कूल का उपस्थिति रजिस्टर उठाकर देखा गया, तो सब हैरान रह गए, रजिस्टर में उस तारीख के आगे शिक्षक के हस्ताक्षर पहले से ही दर्ज थे। अब इसे रिकार्ड के साथ धोखाधड़ी कहें या घोर लापरवाही, पर इसने पूरी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
​
ग्रामीणों का कहना है कि तांतर प्राथमिक शाला में पहले से ही शिक्षकों की कमी है। ऐसे में प्रभारी शिक्षक ही महीनों गोल रहेंगे, तो बच्चे क्या पढ़ेंगे? स्कूल में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे गरीब और आदिवासी परिवारों से आते हैं। उनके पास प्राइवेट स्कूलों में जाने का पैसा नहीं है। उनके लिए यह सरकारी स्कूल ही एकमात्र सहारा है। अगर गुरुजी सिर्फ कागजों पर पढ़ाएंगे, तो इन बच्चों का भविष्य अंधेरे में डूब जाएगा।

सवालों के घेरे में शिक्षा विभाग

​इस घटना ने शिक्षा विभाग की चेकिंग व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि अधिकारी सिर्फ दफ्तरों में बैठकर 'कागजी निरीक्षण' करते हैं। कभी कोई जमीन पर आकर नहीं देखता कि मास्टर साहब स्कूल आ भी रहे हैं या नहीं। अगर बिना स्कूल आए ही रजिस्टर में हाजिरी लग रही है, तो यह मिलीभगत या विभाग की बड़ी नाकामी को दर्शाता है।
​
​मामला खबर डिजिटल में आने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आया है। बजाग विकासखंड के बीएसी ब्रजभान गौतम ने इस संबंध में कहा है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषी शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सरकारी स्कूल में अटेंडेंस का 'फर्जी' खेल, गुरु जी नहीं आते फिर भी हाजिरी फुल…अब गिरेगी गाज | Khabar Digital | Khabar Digital