लापरवाही पर कलेक्टर सख्त -केंद्राध्यक्ष सहित 3 की रोकी वेतन वृद्धि, दिया नोटिस

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

लापरवाही पर कलेक्टर सख्त -केंद्राध्यक्ष सहित 3 की रोकी वेतन वृद्धि, दिया नोटिस

डिंडौरी /खबर डिजिटल/ शैलेश नामदेव/ विगत दिनों मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बजाग में 12 वीं की छात्रा कुमारी आराधना गजेंद्र ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में आपत्ति दर्ज कराते हुए जिला कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारियों से परीक्षा परिणाम से असहमति जताई थी। कलेक्टर को लिखित तौर दिए आवेदन में छात्रा ने आशंका जाहिर करते हुए कहा था कि परीक्षा केंद्र में अंग्रेजी विषय के पेपर में पूरक कॉपी के कारण उसका परीक्षा परिणाम प्रभावित हुआ है।

ज्ञात हो कि मंडल द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणाम में अंग्रेजी भाषा के सामने CAN अंकित किया गया है जो उक्त विषय की परीक्षा को रद्द करना इंगित करता है। छात्रा के अनुसार मामला दरअसल यह है कि विगत सत्र 2025 -26 में संपन्न हुई 12वीं की परीक्षा में कला संकाय से बजाग परीक्षा केंद्र में सम्मिलित हुई छात्र के परीक्षा परिणाम में अंग्रेजी विषय के पेपर में CAN अंकित होकर आया है जिसे विभाग जानकर पेपर का कैंसिलेशन या फिर रद्द होना बताते हैं ।

छात्र की माने तो पूरी परीक्षा के दौरान उसने ऐसी कोई गलती नहीं की जिसके चलते उसके किसी भी विषय की परीक्षा को रद्द किया जा सके। फिलहाल छात्रा अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर है। देखने लायक बात यह होगी कि छात्रा के साथ हुई इस नाइंसाफी में कौन-कौन जिम्मेदार है और इन लोगों के खिलाफ क्या कार्यवाही होगी।

परिजनों से मिली जानकारी अनुसार परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र अध्यक्ष , सहायक केंद्र अध्यक्ष, पर्यवेक्षक के द्वारा छात्रा को पूरक कॉपी जारी की गई ,जबकि माध्यमिक शिक्षा मंडल के स्पष्ट निर्देश थे कि परीक्षा में पूरक काफी देने का प्रावधान नहीं है। परीक्षा केंद्र में हुई इस लापरवाही के कारण माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस गलती को संज्ञान में लेते हुए छात्रा का परीक्षा फल रोक दिया है । परिणाम स्वरूप छात्रा को द्वितीय अवसर पर पूरक परीक्षा देना पड़ रहा है।

परीक्षा कार्य में संलग्न जिम्मेदार अधिकारियों इस प्रकार की लापरवाही पर कलेक्टर की अनुशंसा पर कार्यवाही करते हुए चरण लाल मरावी केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष मंगरु लाल परस्ते ,कक्ष पर्यवेक्षक श्रीमती गोमती मरावी की एक-एक वेतन वृद्धि रोकी गई एवं कक्ष पर्यवेक्षक अनुग्रह दीप को notice जारी किया गया है।

हालांकि प्रशासन की इस कार्रवाई से छात्रा को कोई लाभ होने की संभावना कम ही है। पूरक परीक्षा देना छात्रा की मजबूरी है उसे होने वाले मानसिक तनाव की भरपाई करना संभव नहीं होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

लापरवाही पर कलेक्टर सख्त -केंद्राध्यक्ष सहित 3 की रोकी वेतन वृद्धि, दिया नोटिस | Khabar Digital | Khabar Digital