कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को सफलता.. मिला राज्य स्तरीय सम्मान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को सफलता.. मिला राज्य स्तरीय सम्मान

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ जल संरक्षण और संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचारों के लिए डिंडौरी की कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को प्रदेश स्तर पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। राजधानी भोपाल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पंचायत, ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने उन्हें जल-गंगा संवर्धन अभियान 2025 के अंतर्गत यह प्रतिष्ठित सम्मान सौंपा।

सफल कार्य को किया सम्मानित
इस सम्मान का आधार वह उल्लेखनीय कार्य है, जिसे श्रीमती भदौरिया ने अपने पूर्व कार्यकाल में रायसेन जिले की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत रहते हुए साकार किया था। उनके नेतृत्व में रायसेन जिला राज्य के “समग्र रूप से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों” में द्वितीय स्थान पर पहुंचा, जो व्यापक जल संरक्षण पहल, वर्षाजल संग्रहण, नदी-नाला पुनर्जीवन और जनभागीदारी मॉडल के सफल क्रियान्वयन का परिणाम था।

सूखे जल स्त्रोतों को किया जीवित
श्रीमती भदौरिया ने रायसेन में स्थानीय समुदायों को जोड़कर जल स्रोतों की रक्षा, सूख चुके नालों के पुनर्जीवन, गाव स्तर पर श्रमदान मॉडल लागू करने और संरक्षण संरचनाओं के विस्तार जैसे कार्यों को गति दी—जिसने राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें यह सम्मान दिलाया।

https://khabardigital.com/uncategorized/dindori-primary-teacher-prashant-sahu-obscene-chats-pocso-case/

ग्रामीण विकास के नए आयामों को सफलता
डिंडौरी में उनके वर्तमान प्रशासनिक नेतृत्व को भी इस उपलब्धि से नई प्रतिष्ठा मिली है। स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि उनका अनुभव और कार्यशैली जिले में भी जल प्रबंधन और ग्रामीण विकास के आयामों को नई दिशा देने में सहायक होगी।

कार्यशैली की जमकर सराहना
राज्य सरकार ने कार्यक्रम के दौरान उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसा नेतृत्व जल संरक्षण को केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि सामुदायिक आंदोलन का स्वरूप देता है।” यह सम्मान न केवल कलेक्टर भदौरिया की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि डिंडौरी जिले के प्रशासनिक दृष्टिकोण और विकासशील सोच का भी सशक्त परिचायक बन गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को सफलता.. मिला राज्य स्तरीय सम्मान | Khabar Digital | Khabar Digital