Dindori News: बरछा गांव के तालाब में नहाने गईं दो महिलाएं, एक की डूबने से मौत, दूसरी को बचाया

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Dindori News: बरछा गांव के तालाब में नहाने गईं दो महिलाएं, एक की डूबने से मौत, दूसरी को बचाया

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ शाहपुर डिंडोरी, जिंदगी और मौत के बीच का फासला कितना बारीक होता है, इसका एक दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाला अहसास मंगलवार को डिंडोरी के ग्राम बरछा में हुआ। बरछा गांव में एक परिवार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आईं संपत्तियां उद्दे और लक्ष्मी बाई उद्दे मंगलवार सुबह करीब 9 बजे गांव के तालाब में नहाने पहुंची थीं। नहाने के दौरान संपत्तियां का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। उनका हाथ पकड़े होने के कारण लक्ष्मी बाई भी संतुलन खो बैठीं और दोनों डूबने लगीं।

​नहाने गईं दो महिलाएं क्या जानती थीं कि पानी की नीरवता के पीछे मौत का सन्नाटा छिपा बैठा है। पलक झपकते ही दोनों महिलाएं गहरे पानी में समाने लगीं, और तालाब की खामोशी चीखों में बदल गई।

​ एक नौजवान नोहर सिंह के कानों में जब वो चीखें पड़ीं, तो उसने न अपनी जान की परवाह किए वगैर बिना एक पल गंवाए, उसने तालाब में छलांग लगा दी।
​अदम्य साहस और कड़ी मशक्कत के बल पर उसने लक्ष्मीबाई उद्दे को मौत के जबड़े से खींच निकाला और किनारे पर ले आया।

​लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। युवक दोबारा पानी की गहराइयों में उतरा, संपतिया बाई को तलाशने की हर मुमकिन कोशिश की, पर संपतिया बाई उद्दे पानी के उस अंधेरे में बहुत दूर जा चुकी थीं, जहां से लौट पाना मुमकिन नहीं था।

​जब संपतिया बाई का निष्प्राण शरीर किनारे पर लाया गया, तो बरछा गांव में ऐसा सन्नाटा पसर गया जो पत्थर से पत्थर दिल को भी पिघला दे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था—उनकी चीखों ने वहां खड़े हर ग्रामीण की आंखें नम कर दीं। एक तरफ लक्ष्मीबाई के सकुशल लौटने की राहत थी, तो दूसरी तरफ संपतिया बाई को खो देने का गम।
​ग्रामीणों का कहना है कि "युवक ने अपनी जान पर खेलकर एक मां, एक बहन की सांसें लौटा दीं। अगर वो एक पल भी देर करता तो शायद आज दो घरों के चिराग बुझ चुके होते। उसका यह अहसान गांव कभी नहीं भूलेगा।"
​
​सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Dindori News: बरछा गांव के तालाब में नहाने गईं दो महिलाएं, एक की डूबने से मौत, दूसरी को बचाया | Khabar Digital | Khabar Digital