​कागजों में सिमटीं शिकायतें, गांव वालों ने कि निष्पक्ष जांच की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

​कागजों में सिमटीं शिकायतें, गांव वालों ने कि निष्पक्ष जांच की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी जिले की जनपद पंचायत शहपुरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बड़खेरा में ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर है। विकास कार्यों के नाम पर हुई कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों में बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों का प्रशासन पर से भरोसा डगमगाने लगा है। ग्रामीण अब आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं।

​कागजों में सिमटीं शिकायतें,

​ग्रामीण हर प्रसाद उरैती सहित अन्य नागरिकों ने पंचायत में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए जनपद से लेकर जिला स्तर तक लिखित शिकायतें सौंपी थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि ​स्टॉप डैम निर्माण, सीसी रोड और नाली निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। ​नल-जल योजना के तहत हुए खर्चों और धरातल पर उसकी स्थिति में भारी अंतर है। ​निर्माण कार्यों से संबंधित बिल-वाउचरों और खर्चों के आंकड़ों में भारी हेरफेर कर सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया है। हमने साक्ष्यों के साथ हर स्तर पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी किसी अधिकारी ने मौके पर आकर जांच करना उचित नहीं समझा। प्रशासन की यह चुप्पी भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने जैसी है।

ग्रामीणों का सामूहिक पक्ष

जांच से क्यों बच रहा है प्रशासन? ​ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते निष्पक्ष जांच की जाती, तो विकास कार्यों का सच सबके सामने आ जाता। लेकिन अधिकारियों की इस सुस्ती ने पंचायत की कार्यप्रणाली के साथ-साथ जिला प्रशासन की जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ​निर्माण कार्यों और भुगतानों से जुड़े रिकॉर्ड्स की जांच न होने से यह अंदेशा और गहरा गया है कि इस कथित घोटाले के तार ऊपर तक जुड़े हो सकते हैं।
​
​बड़खेरा के आक्रोशित ग्रामीणों ने अब प्रशासन को चेतावनी देते हुए अपनी मांग रखी है कि​ पंचायत के सभी निर्माण कार्यों और उनसे जुड़े भुगतान संबंधी बिल-वाउचर की उच्च स्तरीय जांच हो। ​नल-जल योजना और अन्य कार्यों में वित्तीय गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सरपंच, सचिव और तकनीकी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि शीघ्र ही इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच शुरू नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

​कागजों में सिमटीं शिकायतें, गांव वालों ने कि निष्पक्ष जांच की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी | Khabar Digital | Khabar Digital