Dindori News: विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने दी सौगात… विरोध से विकास तक

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Dindori News: विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने दी सौगात… विरोध से विकास तक

डिंडोरी/ शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत परसेल के पोषक ग्राम पिंडरूखी में शनिवार को विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने नई सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन किया। यह कार्यक्रम विकास कार्यों के साथ-साथ हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बदले माहौल को लेकर भी चर्चा में रहा।

ग्रामीणों ने पत्थर रखकर रोका काफिला
गौरतलब है कि 8 फरवरी की शाम करीब 7 बजे ग्राम पिंडरूखी में कुछ ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर रखकर विधायक के काफिले को रोक लिया था। ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार और अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई थी और विधायक को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया था। उस समय की स्थिति को देखते हुए विधायक कार्यक्रम में शामिल हुए बिना ही लौट गए थे।

दोबारा पहुंचे विधायक, सुनीं समस्याएं
शनिवार को विधायक ओमप्रकाश धुर्वे पुनः पिंडरूखी पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने ग्राम पंचायत में हुए कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच कराने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bjp-mp-urban-body-elections-training-camp-micro-planning/

इन विकास कार्यों की घोषणा
प्राथमिक शाला से मुख्य मार्ग तक सीसी सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया। पारधी टोला से मुख्य मार्ग तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए राज्य शासन से स्वीकृति; टेंडर प्रक्रिया जारी।निदानी टोला में बिजली और पेयजल समस्या के समाधान हेतु बिजली विभाग और पीएचई विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया। कार्यक्रम के दौरान युवक रोहित साहू ने ग्राम पंचायत परसेल के पोषक ग्राम हथकटा और पिंडरूखी में कथित अनदेखी और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूर्व में हुई घटना पर खेद जताते हुए विधायक से क्षमा भी मांगी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रीतम मरावी, जनपद सदस्य मालती तिवारी, सरपंच गुलाबवती बाई कुशराम, बद्री प्रसाद साहू, मंडल अध्यक्ष आकाश नामदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद के बाद अब गांव में विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=i5qTzbkmolA
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Dindori News: विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने दी सौगात… विरोध से विकास तक | Khabar Digital | Khabar Digital